
पाली (राजस्थान). प्रदेश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। लेकिन राजस्थान के पाली जिले में शादी के बंधन में बंधने से कुछ घंटे पहले ही एक दूल्हा और एक दुल्हन फरार हो गए। दोनों ने शादी से भागकर दूसरी जगह शादी कर ली। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है।
दूल्हे का परिवार मुंबई से शादी करने के लिए पाली आया था। दूल्हे के पिता मुंबई में बिजनेस करते हैं। परिवार और बेटे की पसंद से ही शादी होना तय हुआ। यहां तक की शादी में खाने-पीने के आइटम्स से लेकर डेकोरेशन सहित हर चीज दूल्हे ने खुद ने ही पसंद की थी। शादी के 1 दिन पहले घर पर उसकी बिंदौरी निकाली जानी थी। लेकिन इसके पहले ही दूल्हा फरार हो गया। उसका फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। परिवार को बाद में पता चला कि दूल्हे ने तो मुंबई में ही अपनी पसंद की लड़की से शादी कर ली।
वहीं दूसरा मामला पाली के सुमेरपुर का है। दसवीं कक्षा तक पढ़ी हुई लड़की की परिवार ने शादी तय की। परिवार ने लड़की की मर्जी से शादी तय की। यहां भी परिवार शादी के कार्यक्रमों में लगा हुआ था। परिवार शादी की खुशी में बेटी की बिंदौरी निकालना चाहता था। लेकिन शादी के एक दिन पहले ही दुल्हन लाल जोड़े में घर से चली गई। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन दुल्हन का कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद में उन्हें पता चला कि दुल्हन ने इंदौर में गणेश नाम के किसी लड़के से शादी कर ली है।
दूल्हे के पिता का इस मामले में कहना है की शादी के लिए हर एक चीज दूल्हे ने खुद ने ही डिसाइड की थी, उसे किसी दूसरी लड़की से प्यार है इस बारे में उसने कभी जिक्र ही नहीं किया। लेकिन अब बेटे के द्वारा इस तरह दूसरी शादी करने को लेकर वह खुद ही हैरत में है। वहीं दुल्हन के परिवार का कहना है कि हमारी बेटी की किसी दूसरे को पसंद करती थी, लेकिन हमे नहीं पता था। अगर वह बताती तो हम उसकी मांग पूरा करते। लेकिन उसने ऐसा कदम उठाया यह बेहद गलत है। हालांकि सभी के बालिग होने के चलते परिजन उन पर किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं करवा सकते।
इस राज्य में नाबालिग लड़के और लड़कियों को शादी में ज्यादा दिलचस्पी, हैरान कर देगा आंकड़ा
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।