
जयपुर. भारत की संस्कृति, मेहमाननवाजी और अपनापन दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है। कई विदेशी यात्री यहां की सुंदरता और परंपराओं से इतने प्रभावित होते हैं कि भारत को ही अपना दूसरा घर बना लेते हैं। ऐसी ही एक कहानी रूस की पोलिना अग्रवाल की है, जो पांच दिन के लिए भारत घूमने आई थीं, लेकिन अब पांच साल से यहीं की होकर रह गई हैं। राजस्थान के भी कई शहर घुम चुकी है।
पोलिना अग्रवाल को घूमने का बेहद शौक था। उन्होंने कई देशों की यात्रा की, लेकिन भारत को उन्होंने एक खास वजह से चुना। वे यहां केवल पांच दिन की सोलो ट्रिप पर आई थीं, लेकिन इस यात्रा ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। भारत में उन्हें एक भारतीय युवक से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।
शादी के बाद पोलिना पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रम गईं। उन्होंने अपने नाम के साथ ष्अग्रवालष् सरनेम भी जोड़ लिया और खुद को भारतीय ही मानने लगीं। वे पिछले पांच वर्षों से अपने वतन रूस भी नहीं लौटी हैं। पोलिना का कहना है कि भारत ने उन्हें वह अपनापन दिया, जो शायद कहीं और नहीं मिल सकता था।
पोलिना ने अपनी इस अनोखी कहानी को सोशल मीडिया पर साझा कियाए जिसे लाखों लोगों ने देखा और सराहा। हालांकि, कुछ लोगों ने नकारात्मक टिप्पणियां भी कीं, लेकिन अधिकतर लोगों ने उनकी यात्रा को प्रेरणादायक बताया। पोलिना ने बताया कि भारत में हर कोई उनका सम्मान करता है और वे यहां की जीवनशैली को पूरी तरह अपना चुकी हैं।
पोलिना जैसी कई विदेशी महिलाएं भारत आकर यहां के माहौल और परंपराओं से प्रभावित होकर इसे अपना स्थायी निवास बना रही हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत केवल एक पर्यटन स्थल ही नहींए बल्कि एक ऐसा देश है जो अपनापन और प्यार से हर किसी को जोड़ लेता है।
यह भी पढ़ें-दूल्हे को शादी में मिलेगा इतना दहेज: कैश-सोना और जमीन जानकर उड़ जाएंगे होश
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।