सांवलिया सेठ मंदिर में खुला कुबेर का खजाना, आंकड़े जान चौंक जाएंगे आप

Published : Aug 09, 2024, 11:00 AM IST
Sanwaliya Seth Temple

सार

राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए करोड़ों रुपए, सोना और चांदी की गिनती जारी है। यह मंदिर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए प्रसिद्ध है, जहां भक्त अपनी कमाई का एक हिस्सा चढ़ाते हैं।

सांवलिया सेठ मंदिर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवलिया सेठ मंदिर स्थित है। ये राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में चढ़ावे के लिए मशहूर है। बीते शनिवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ठाकुर जी की आरती के बाद मासिक मेले के पहले दिन भंडार खोला गया था। तब से पैसों के काउंटिंग जारी है। अब तक करीब 18 करोड़ रुपए की गिनती की जा चुकी है, जो इस प्रकार है- पहले चरण की गिनती में करीब 6, दूसरे में 4, तीसरे में 3 और चौथे चरण की गिनती में करीब 4 करोड़ से ज्यादा की गिनती की गई है। हालांकि अभी सिक्कों को जोड़ना बाकी है।

सांवलिया सेठ मंदिर में अभी पांचवें राउंड की गिनती होना बाकी है। हालांकि, अब तक हुई गिनती में भक्तों के द्वारा चढ़ाई गई करीब 565 ग्राम सोना और 34 किलो चांदी का पता चला है। वहीं आज 5वें राउंड की गिनती होने के बाद पूरे चढ़ावे के बारे में पता चल सकेगा। यहां मान्यता है कि लोग जो भी मुराद मांगते हैं वह पूरी होती है।

सांवलिया सेठ मंदिर से जुड़ी अनोखी बात

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ इलाके में स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में मध्यप्रदेश, गुजरात सहित अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। ज्यादा हैरानी की बात ये है कि, जिस इलाके में स्थित है वहां अफीम की खेती काफी होती है। ऐसे में किसान कामना करते हैं कि अगर खेती बढ़िया होने पर एक निश्चित भाग भगवान को भी चढ़ाएंगे। इसके बाद अगर मनोकामना पूरी होती है तो  कमाई का कुछ हिस्सा चढ़ा देते हैं।केवल इतना ही नहीं कई भक्त तो यहां सोने और चांदी से बने रथ सहित अन्य आभूषण भी चढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें: नाग देवता का ऐसा मंदिर, जहां अनूठे तरीके से किया जाता है सच और झूठ का फैसला

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच