शादी के बाद पहली बार दिखीं शिवराज की छोटी बहू, जेठानी लेने गईं जोधपुर

Published : Mar 04, 2025, 05:11 PM IST
 Kunal and Riddhi

सार

Shivraj Singh Chouhan Son  : शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी की तैयारी जोधपुर में शुरू। खास मेहमान है 3 हफ़्ते की दुल्हन। क्या है पूरा मामला?

जोधपुर, 22000 करोड़ के महल में होने वाली रॉयल वेडिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। सेंट्रल मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) अपनी फैमिली और परिवार के लोगों के साथ भोपाल से जोधपुर पहुंच चुके हैं। जोधपुर में लीला पैलेस में 6 मार्च को बड़े बेटे कार्तिकेय  की शादी (Kartikeya Wedding) राजस्थान के कारोबारी की बेटी अमानत बंसल (Amanat Bansal) से होने जा रही है । लेकिन इस शादी में जो सबसे खास मेहमान हैं, 3 सप्ताह पुरानी दुल्हन…यानि शिवराज की छोटी बहू रिद्धी जो अपनी जेठानी को लेने पहुंची हैं।

3 सप्ताह पहले शिवराज के घर आई छोटी बहू

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान अपने छोटे बेटे और बहू के साथ जोधपुर पहुंचे हैं । छोटे बेटे कुणाल की शादी रिद्धि से हुई है और यह पिछले महीने 14 फरवरी को आयोजित हुई थी। इस शादी के बाद नई दूल्हा और दुल्हन की पहले फोटोस सामने आई है ।देवरानी रिद्धि अपनी जेठानी अमानत को लेने के लिए जोधपुर पहुंची है । 

शिवराज सिंह चौहन के बेटे की शादी में बन रहीं यह डिशेज

शादी के लिए लीला पैलेस सज चुका है । दो दिन तक वहीं पर सारे आयोजन होने हैं । राजस्थानी व्यंजनों के साथ मेहमानों का स्वागत किया जाना है। इन व्यंजनों में गुलाब जामुन की सब्जी , जोधपुर का फेमस मिर्ची बड़ा और कैर सांगरी की सब्जी बेहद खास है। बड़े आयोजन के लिए एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। जोधपुर आने से पहले भोपाल में निकासी का भव्य आयोजन किया जा चुका है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shikhar Agrawal APO: एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला-कॉटेज, IAS अधिकारी को क्यों किया गया APO?
कौन है ये कपल जो राजस्थान में लड़ रहा पंचायत चुनाव, 145 करोड़ की संपत्ति...फिर भी कार नहीं