दिल्ली के बाद राजस्थान से खौफनाक स्टोरी: लिव इन में रहने वाली गर्लफ्रेंड को दी भयानक मौत

Published : Jun 29, 2023, 03:49 PM IST
murder story

सार

आए दिन लिव-इन में रहने वाली प्रेमिका की प्रेमी हत्याएं करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक दर्दनाक घटना राजस्थान की जयपुर से सामने आई है। जहां दो बच्चों की मां अपने परिवार को छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई। बाद में उसी ने युवती की हत्या कर दी।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर के चित्रकूट थाने में बिहार निवासी परिवार अपने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए रो रहा है। पिता , भाई और परिवार के अन्य सदस्यों का हाल बेहाल है। उधर दामाद और दो बच्चे परेशान हैं। 26 साल की एक युवती का इतनी सफाई से मर्डर किया गया कि पुलिस को सुसाइड केस लगा। सुसाइड केस मानकर पुलिस ने जांच की और केस भी बंद कर दिया। सुसाइड के दो महीने के बाद अब पुलिस ने इस केस को फिर से खोला है। हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बिहार में रहने वाली थी प्रमिला

दरअसल, प्रेमिला बर्मन की अप्रेल के महीने में चित्रकूट थाना क्षेत्र में मौत हो गई थी। वह फंदे से लटकी हुई पुलिस को मिली थी। किसी ने क्लेम नहीं किया तो पुलिस ने भी केस सुसाइड में दर्ज कर बंद कर दिया। पता चला कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। उसकी शादी आसाम में हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। प्रमिला के भाई विधन बर्मन ने पुलिस को बताया कि बिहार में रहने वाली प्रमिला की शादी आसाम में हुई थी। करीब एक साल पहले बिहार का ही रहने वाला परमेश्वर बर्मन प्रमिला को आसाम से भगा ले गया।

जयपुर के चित्रकूट इलाके में मिली थी लाश

बाद में पता चला कि वे लोग कुछ समय दिल्ली रहे। फिर काफी दिन से जयपुर में रह रहे थे। विधान बर्मन ने पुलिस को बताया कि इसी साल अप्रेल में बहन का फोन आया था तब उसके बारे में पता चला कि वह जयपुर में है। उसने कहा कि वह जल्द ही आ जाएगी। उसने गुजारे के लिए पांच हजार रुपए मांगे। विधान ने दो दिन के बाद उसे पांच हजार रुपए भेज दिए। उसके बाद तो बहन की मौत की खबर ही आई दो दिन पहले। अब विधान बर्मन ने चित्रकूट थाने मे परमेश्वर समेत उसके परिवार के लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। उसकी लाश 22 अप्रेल को जयपुर के चित्रकूट इलाके में मिली थी। अब पुलिस फिर से पुरानी फाइल खोल रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा