सब इंस्पेक्टर बनाने का झांसा देने वाली युवती संजू पटेल राजस्थान के जालौर से गिरफ्तार

Published : Jan 01, 2024, 05:07 PM ISTUpdated : Jan 01, 2024, 05:15 PM IST
sanju patel

सार

सब इंस्पेक्टर बनाने का झांस देकर रुपए ऐंठने के मामले में पुलिस ने राजस्थान के जालौर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती का नाम संजू पटेल है जो अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है।

जालौर. राजस्थान पेपर लीक मामले में पुलिस ने जालौर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। संजू पटेल नामक इस युवती ने एक युवक को जोधपुर पुलिस में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर सेलेक्ट करवाने का दावा कर 54 लाख रुपए से अधिक राशि ऐंठ ली थी। इस मामले में पुलिस ने युवती की गिरफ्तारी के बाद अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी है। संभावना है कि इस मामले में जल्द ही अन्य आरोपी भी धर लिए जाएंगे।

न्यायिक हिरासत में पहुंची युवती

पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिरासत में भेजा है। दरअसल इस मामले में भीखराम प्रजापत नामक शख्स द्वारा पिछले माह ही 23 दिसंबर को संजू उर्फ सगणी पटेल चौधरी और मोहित सांखला, सुखदेव बिश्नोई, मनीष कुमार सांखला के खिलाफ 420 का केस दर्ज कराया था।

पुलिस की तैयारी करवाती है संजू

बताया जा रहा है कि संजू क्लासेस के माध्यम से पुलिस में होने वाली भर्ती की तैयारी करवाती है। उसने एसआई पद के लिए चयन करवाने के लिए सुखदेव से मुलाकात करवाई। जिसने सब इंस्पेक्टर पद पर चयन करवाने के लिए 12.50 लाख रुपए ऐंठ लिए, लेकिन जब सब इंस्पेक्टर पद पर चयन नहीं हुआ तो उन्होंने फिर उस युवक को झांसे में लिया और इस बार आरएएस में सेलेक्ट करवाने के नाम पर 4.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। ऐसा करते हुए उन्होंने करीब 54 लाख 40 हजार रुपए ऐंठ लिए। लेकिन नौकरी के नाम पर सिर्फ जीरो ही हासिल हुआ। काफी दिन परेशान होने के बाद ​पीड़ित ने थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और संजू पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव

संजू पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। बताया जाता है कि उसके सोशल मी​डिया पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं इस मामले में संजू के घरवालों का कहना है कि वह कई सालों से घर पर है। उसे फंसाया जा रहा है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश