कातिल बीवी: अवैध संबंध में प्रेमी संग मिलकर पति की ही हत्या करवा दी, माफी मांगने के लिए बुलाया और...

Published : Oct 05, 2023, 02:02 PM IST
murder

सार

जयपुर में अवैध संबंधों के चलते महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की ही हत्या करवा दी। आरोपी महिला और प्रेमी संग पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जयपुर। जयपुर के ग्रामीण इलाके में एक महिला ने अपने पति की ही हत्या करवा दी। हत्या के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मामला हैरान करने वाला निकला। पत्नी ने अपने प्रेमी संग जिंदगी गुजारने के लिए आशिक और उसके दोस्तों संग मिलकर पति को ही मौत दे दी। हालांकि 24 घंटे में ही पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी महिला एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी के साथ दो अन्य दोस्तों को भी पकड़ा गया है। 

जयपुर में ईरिक्शा चलाता था पति
विश्वनाथ नाम का व्यक्ति आंधी थाना इलाके में एक गांव में रहता था। उसकी शादी कुछ साल पहले ममता के साथ हुई थी।‌ विश्वनाथ कुछ दिन से जयपुर शहर में जाकर ई रिक्शा चलाने लगा था। इस दौरान उसकी दोस्ती महेश उर्फ रवि नाम के एक लड़के से हो गई। उसके बाद विश्वनाथ अपने दोस्त रवि को एक दो बार अपने गांव आंधी लेकर गया और पत्नी ममता से भी मिलवाया। पत्नी को बताया कि हम जयपुर में साथ रहते हैं और अच्छे दोस्त हैं।

पति के दोस्त संग अवैध संबंध
इस बीच रवि और ममता के बीच भी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे वे करीब आ गए। दोनों ने एक दूसरे के साथ कई बार संबंध भी बनाए।‌ विश्वनाथ जयपुर में रहता और रवि कई बार उसके गांव चला जाता। कुछ दिन पहले ससुराल वालों को इसके बारे में पता चल गया तो उन्होंने ममता को घर से निकाल दिया। ममता ने अपने पति को जयपुर शहर में मकान लेने के लिए दबाव बनाया।

पढ़ें सिरफिरा आशिक: पहले गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर खुद का गला काटा...इतनी सी थी वजह

जयपुर में पति संग रहने लगी महिला
विश्वनाथ ने पैसे जुटाकर जयपुर में मकान लिया उसके बाद साजिश के तहत ममता ने विश्वनाथ से झगड़ा कर लिया। उसे लगा कि झगड़े के बाद विश्वनाथ घर छोड़कर चला जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने ममता को ही घर से निकाल दिया। इस पर ममता ने विश्वनाथ को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने रवि के साथ मिलकर प्लान बनाया और 2 दिन पहले विश्वनाथ को जान से मारने की तैयारी की। 

माफी मांगने के लिए बुलाया और करवा दिया कत्ल
दो दिन पहले उसने विश्वनाथ को फोन कर बुलाया और कहा कि वह माफी मांगना चाहती है। विश्वनाथ उससे मिलने जा रहा था। इस बीच में रवि ने उसे रोक लिया और कहा कि वह भी साथ चलता है। फिर आंधी इलाके में ही सुनसान जगह देखकर रवि और उसके दो दोस्तों ने मिलकर विश्वनाथ की हत्या कर दी। उसके चेहरे को पत्थर से कूंच डाला। फिर भी पुलिस ने विश्वनाथ की पहचान कर ली। पुलिस को मौके से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने तुरंत रवि को उठा लिया और सख्ती की तो उसने सारा सच बता दिया। हत्या की इस वारदात में पुलिस ने चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील्स के लिए मगरमच्छ को भी नहीं छोड़ा, लड़कों की हरकत का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट