यूपी में 11 सीनियर IAS का हुआ तबादला, 3 मंडलों के कमिश्नर बदले गए

Published : Jan 07, 2025, 04:43 PM IST
up ias got transfer

सार

उत्तर प्रदेश में 11 सीनियर आईएएस ऑफिसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसमें 3 मंडल के कमिश्नर भी शामिल हैं।

यूपी सरकार ने 11 आईएएस ऑफिसर का ट्रांसफर कर दिया है। इन बदलावों में गृह सचिव विवेक कुमार को आजमगढ़ मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, कुछ अन्य प्रमुख अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। बता दें कि इससे पहले भी यूपी में 46 आईएएस ऑफिसरों के तबादले किए गए थे।

इन्हें मिला ये विभाग 

आलोक कुमार प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग और लीना जौहरी प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से हटाया गया है।अमित गुप्ता प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश बनाए गए है। आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर मनीष चौहान को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा विंध्याचल मंडल के मुथुकुमार स्वामी सचिव वित्त विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए हैं।

 

 

विवेक को मिला आजमगढ़ का जिम्मा

 विजेंदर पांड्या आयुक्त कानपुर मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बालकृष्ण त्रिपाठी विन्ध्याचल मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। डॉक्टर रूपेश कुमार महानिरीक्षक निबंधन के प्रभाव से हटाया गया है। विवेक आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाए गए हैं। अजीत कुमार आयुक्त चित्रकूट मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सचिव नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: अब अलीगढ़ की जामा मस्जिद के शिव मंदिर होने का दावा, अदालत में याचिका स्वीकार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल