पूर्व बसपा सांसद रिजवान जहीर की बेटी और दामाद पर कसा जा रहा शिकंजा, खातों को सीज किए जाने के बाद शासन से मांगी गई ये परमीशन

Published : Apr 25, 2023, 12:17 PM IST
Rizwan zahir

सार

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी और दामाद के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस बीच उनके खातों को सीज कर दिया गया है। इसी के साथ प्लाट को कुर्क करने के लिए अनुमति मांगी गई है।

बलरामपुर: जनपद में तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज पप्पू हत्याकांड के अभियुक्त बसपा के पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी और दामाद पर शिकंजा कसता जा रहा है। पूर्व सांसद रिजवान जहीर की पुत्री जेबा और दामाद रमीज के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। जेबा के नाम पर तुलसीपुर नगर स्थित दो प्लाट भी कुर्क करने की तैयारी जारी है। इसको लेकर शासन से अनुमति मांगी गई है।

जांच में 6 लोगों का नाम आया था सामने

आपको बता दें कि तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जरवा रोड के रहने वाले फिरोज पप्पू की 3 जनवरी 2022 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले की विवेचना के दौरान पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी पुत्री जेबा रिजवान और दामाद रमीज समेत 6 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की ओर से जानकारी दी गई कि जेबा रिजवान के नाम पर जो खाता पंजाब नेशनल बैंक तुलसीपुर शाखा में चल रहा था उसे सीज कर दिया गया है। इसी के साथ रमीज के नाम पर इंडियन बैंक दिल्ली में संचालित खाते को सीज कर दिया गया है। तुलसीपुर नगर में जेबा के नाम पर दो प्लाट है। इन प्लाट को कुर्क करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।

परमीशन मिलते ही दिखेगा एक्शन

माना जा रहा है कि शासन की ओऱ से जल्द ही इन प्लाट को कुर्क करने की अनुमति प्रशासन को मिल जाएगी। उसके बाद जल्द ही प्लाट की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच तमाम अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एक्शन को लेकर तैयारी की जा रही है। रिजवान जहीर के बेटी और दामाद के प्लाट को कुर्क किए जाने के बाद उनके खिलाफ भी एक्शन देखने को मिल सकता है।

लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव में बसपा ने चल दिया बड़ा दांव, जानिए क्या किया प्रयोग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mission Shakti: मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा, POSH Act 2013 पर जागरूकता तेज
West Bengal Chunav: कल्याणी में CM योगी आदित्यनाथ का रोड शो, ‘बुलडोजर बाबा’ के नारे से गूंजा बंगाल