सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन

सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन

Published : Sep 23, 2024, 11:03 AM IST

यूपी के सुल्तानपुर में हुई डकैती के मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। इस मामले में अभी तक 11 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। फरार 3 बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

यूपी के सुल्तानपुर में ज्वेलर्स के यहां हुई डकैती मामले में 14 बदमाशों की पहचान हुई थी। इस मामले में अभी तक 11 के खिलाफ एक्शन हो चुका है। कुछ को गिरफ्तार किया गया तो कुछ के एनकाउंटर हुए। एसटीएफ की ओर से इस घटना में लगातार एक्शन लिया जा रहा है। मामले में मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है। अभी भी मामले में 3 आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। 

क्या थी घटना 
28 अगस्त को यूपी के सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में ओम ऑर्नामेंट में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। हथियारों के दम पर लोगों को बंधक बनाकर यह वारदात की गई थी। तकरीबन 2 करोड़ रुपए की इस लूट के बाद पुलिस ने एक्शन शुरू किया तो अगले दिन ही 29 अगस्त को सरगना विपिन सिंह ने रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विपिन ने सरेंडर करने के बाद पुष्पेंद्र सिंह, सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिर 5 सितंबर को मंगेश यादव के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ हुई और उसे ढेर कर दिया गया। मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद सत्ता पक्ष और पुलिस पर कई सवाल भी खड़े हुए। 

सवालों को दरकिनार कर एक्शन जारी रहा और चार अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11 सितंबर को विवेक सिंह, विनय शुक्ला, अरविंद यादव और दुर्गेश सिंह की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद 20 सितंबर को अजय यादव के साथ मुठभेड़ हुई और पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके तीन दिन बाद ही अनुज प्रताप सिंह और उसके सहयोगी के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ हुई। शुरुआती इलाज के बाद अनुज को मृत घोषित किया गया। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'