"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के परौली गांव में मंदिर कमेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दो लोग मोबाइल टावर पर चढ़ गए। आत्महत्या की धमकी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानिए क्या है पूरा मामला।

Share this Video

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर कमेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुकेश शर्मा और आकाश पाठक मोबाइल टावर पर चढ़ गए।

मुकेश शर्मा का आरोप है कि शिकायत और भूख हड़ताल के बावजूद उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री और बदायूं के पुलिस कप्तान से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। साथ ही, मांगें पूरी नहीं होने पर टावर से कूदने की धमकी भी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस, तहसीलदार सोनपाल और नायब तहसीलदार अमित चौधरी मौके पर पहुंचे। दोनों को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए बातचीत शुरू की गई।

Related Video