MLC Election: बैलेट पेपर के चुनाव में कांग्रेस को 0 सीट, सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर डबल अटैक

Share this Video

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विभिन्न राज्यों में हुए MLC चुनावों का हवाला देते हुए कांग्रेस की चुनावी सफलता पर सवाल उठाए। त्रिवेदी ने कहा कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी कांग्रेस अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाई और EVM या मतदाता सूची को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी के आंदोलन की रणनीति पर भी निशाना साधा। इसके अलावा, केरल कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से जुड़े ट्वीट पर माफी मांगने के मुद्दे पर राहुल गांधी से जवाब मांगा।

Related Video