Rahul Gandhi Rally: 1 नवंबर को राहुल गांधी की महारैली, ट्रेडर्स को ₹1 लाख करोड़ का नुकसान?

Share this Video

1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी और INDIA Alliance की प्रस्तावित महारैली को लेकर व्यापारियों ने कारोबार पर असर पड़ने की आशंका जताई है। व्यापारियों का दावा है कि रैली में हजारों बसें आने से राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसके चलते बाजारों, दुकानों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ने की चिंता है। कुछ व्यापारियों ने संभावित नुकसान का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये तक बताया है। आखिर रैली को लेकर व्यापारियों की चिंताएं क्या हैं? क्या दिल्ली में जाम और कारोबार प्रभावित होने की आशंका है? जानिए इस रिपोर्ट में।

Related Video