दुल्हन ने 10 दिन तक नहीं मनाने दी सुहागरात, दूल्हे को जब सच पता चला तो उड़ गए होश

Published : May 04, 2024, 05:30 PM IST
Agra News

सार

उत्तर प्रदेश का आगरा से एक फिल्मी कहानी जैसे ड्रामे वाली खबर है। जहां सुहगारात के वक्त एक दुल्हन ने दूल्हे के साथ इस कदर कांड किया है कि उसके पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। बोला-मैं चिल्लाता रहा और वो कांड करे फुर्र हो गई।

आगरा, उत्तर प्रदेश का आगरा जो पूरी दुनिया में लव सिटी के नाम से जाना जाता है, उसी ताजनगरी से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां शादी के बाद एक दुल्हन ने दूल्हे के 10 दिन तक सुहागरात नहीं मनाने दिया। रोज बिस्तर पर जाकर कोई ना कोई बहाना बना देती थी। कभी बोलती तबीयत खराब तो कभी कहती आज व्रत है। लेकिन जब पति को उसकी असलियत पता चली तो पैरों तले की जमीन खिसक गई।

शादी के 10वें दिन प्रेमी के साथ फरार

दरअसल, महिला किसी और से प्रेम करती थी, प्रेमी के साथ वो वादा कर चुकी थी कि वो सिर्फ और सिर्फ तुम्हारी है। इसलिए रोज पति के सामने रोज नए-नए बहाना करती थी। लेकिन मौका मिलते ही वो शादी के 10वें दिन प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब पीड़ित युवक को उसकी यह सच्चाई पता चली तो वह शॉक्ड हो गया। आखिर में उसने महिला के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

22 अप्रैल को शमशाबाद में हुई थी शादी

बता दें कि यह घटना आगरा जिले के फतेहादबाद थाने क्षेत्र की है, जहां 22 अप्रैल को शमशाबाद में रहने वाली एक लड़की का विवाह हुआ था। शादी की सभी रस्मों के बाद जब सुहागरात की बात आई तो उसने दूल्हे से तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर अलग सो गई। दसूरे दिन कह दिया कि आज उसका व्रत है। इस तरह वह बहाना बनाती रही। फिर वो मायके चली गई, जब दो दिन पहले वो अपनी पत्नी लेकर वापस आ रहा था तो बोली उसका सिर दर्द है और गाड़ी रूकवा ली। कुछ देर बाद बाइक पर एक युवक आया तो उस पर सवार होकर भाग गई। पति उसका नाम लेकर चिल्लाता रहा, लेकिन वो नहीं रूकी। अब पीड़ित युवक ने पुलिस की शरण ली हुई है और आरोपी महिला के खिलाफ थाने में में मामला दर्ज कराया है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान