आगरा: भतीजों को जेल पहुंचाने के लिए चाचा ने रची साजिश, पुलिस की जांच ने 5 निर्दोषों को जेल जाने से बचाया

Published : Feb 27, 2023, 12:37 PM ISTUpdated : Feb 27, 2023, 12:38 PM IST
Agra

सार

यूपी के आगरा में भतीजों को जेल पहुंचाने के लिए चाचा ने झूठी कहानी रच डाली। चाचा ने खुद पर ही हमला करवाकर भतीजों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। मामले को लेकर पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया।

आगरा: चाचा ने अपने भतीजों को जेल भिजवाने के लिए खुद पर ही गोली चलवाने की साजिश रज दी। उसके द्वारा 20 हजार रुपए देकर भाड़े पर हमलावरों को बुलाया गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस में जाकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया। हालांकि पुलिस की निष्पक्ष जांच के चलते 5 निर्दोष जेल जाने से बच गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि चाचा ने पैतृक मकान के विवाद के चलते यह पूरा षडयंत्र रचा था।

रास्ते में बाइक रोककर गोली चलाने की दी जानकारी

मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त सोमेंद्र मीणा ने जानकारी दी कि शनिवार की शाम को सुरेंद्र सिंह ने खुद पर बाइक सवार हमलावरों के द्वारा गोली चलाने की जानकारी दी। बताया गया कि सुरेंद्र सिंह निवासी दुर्गा एन्क्लेव अपनी बाइक से इनर रिंग रोड पर भाई जगदीश के साथ जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और गोली मार दी। यह गोली उनके हाथ में लगी। इस मामले में सुरेंद्र के द्वारा हत्या के प्रयास का केस दर्ज करवाया गया था। घटना को लेकर बंटी, कुलदीप, अनिल, राहुल और सोनू को आरोपित बनाया गया। हालांकि पुलिस ने जब इस मामले में जांच शुरू की तो कुछ और ही खेल सामने आया।

सीडीआर और लोकेशन के जरिए हुआ खुलासा

पुलिस ने जब सुरेंद्र से घटनास्थल को दिखाने को कहा तो उसने बताया कि वह लघुशंका के लिए रुका था। हालांकि लघुशंका से वह निवृत्त नहीं हो पाया और इसी बीच उस पर हमला हुआ। पुलिस ने इस मामले में कई मोबाइल नंबरों को भी पड़ताल की। इन नंबरों पर लगातार सुरेंद्र के द्वारा बातचीत की जा रही थी। इसके बाद लोकेशन और सीडीआर के जरिए पुलिस आरोपितों तक पहुंची। घटना के आरोपितों तक पहुंचने के बाद खुद पर हमला करवाए जाने के इस मामले का खुलासा हो सका। पुलिस की जांच के बाद मामले में 5 निर्दोष जेल जाने से बच सके। सुरेंद्र ने कड़ाई से पूछताछ पर बताया कि उसने भतीजों को जेल भिजवाने के लिए सारा खेल रचा था। उसने भोला को 20 हजार रुपए खुद पर गोली चलाने के लिए दिए थे।

उन्नाव में शादी समारोह में फटी कॉफी मशीन, 5 लोग हुए घायल, 2 को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ