आगरा में स्कूटी सवार महिला से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास, 5 किमी भागती रही पीड़ित

आगरा में स्कूटी पर जा रही एक महिला का शोहदों ने पांच किलोमीटर तक पीछा कर अश्लील हरकतें कीं और उसका अपहरण करने का प्रयास किया। महिला ने भागकर खुद को बचाया और पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Dheerendra Gopal | Published : Aug 19, 2024 12:35 PM IST

Woman molested in Agra: ताजनगरी आगरा में महिला हिंसा की भयावह घटना सामने आई है। स्कूटी पर जा रही एक महिला का शोदहों ने पांच किलोमीटर तक पीछा कर अश्लील हरकत करने के साथ उसके किडनैपिंग का प्रयास किया। यह घटना शहर के पुरानी मंडी चौराहा के पास की है। महिला, शोहदों से पीछा छुड़ाने के लिए कई किलोमीटर तक अपनी स्कूटी दौड़ाती रही। संयोग अच्छा था कि कई किलोमीटर भागने के बाद एक कांस्टेबल दिख गया। उसने महिला के साथ जबर्दस्ती कर रहे लोगों को देख दौड़ाया तो वह भाग निकले। उन लोगों ने महिला के अपहरण के इरादे से उसे स्कूटी से धक्का देने की भी कोशिश की।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

Latest Videos

महिला के संग दुर्व्यवहार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आगरा पुलिस जागी। पुलिस ने जांच कर दो संदिग्धों को इस मामले में अरेस्ट किया है। आगरा पुलिस के अनुसार, महिला का पीछा करने वालों में गुड्डी मंसूर खान के यूसुफ और हींग मंडी के फिरोज को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

 

 

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस घटना की निंदा की जा रही है।

 

 

कई यूजर्स ने आगरा पुलिस और यूपी डीजीपी को भी टैग कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:

रेप पीड़िता ट्रेनी डॉक्टर की पहचान उजागर करने वाला कॉलेज स्टूडेंट अरेस्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts