भाभी के प्यार में पागल हो गया देवर, भाई को उतार दिया मौत के घाट

Published : Aug 19, 2024, 11:03 AM ISTUpdated : Aug 19, 2024, 11:04 AM IST
devar bhabhi up

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी से अवैध संबंधों के चलते अपने ही भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने नल के हत्थे से वार कर अपने भाई की जान ले ली।

एटा. उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार देर रात छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की सोते समय बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच अवैध संबंध थे। ये बात मृतक को पता चल गई थी इस कारण दोनों के बीच विवाद होने लगा था। आरोपी अपनी भाभी को पाना चाहता था, इस कारण उसने अपने ही भाई को खत्म कर दिया। हालांकि उसकी भाभी ​लंबे समय से मायके जाकर रहने लगी थी, क्योंकि उसका पति नशा करके उससे झगड़ा करता था।

भाई ने भाई को मार दिया

मामला एटा जिले के बाथर गांव का है। यहां आरोपी मुनेंद्र ने अपने भाई जितेंद्र की हत्या कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूर्ति बनाने का काम करता है। शनिवार को घर में सब खाना खाकर सो गए थे। तभी रात करीब एक बजे उसने अपने भाई पर नल के हत्थे से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें : खूबसूरत महिला ने चुनाई के लिए बुलाया घर, अश्लील वीडियो बनाकर फंसाया

देवर भाभी के थे संबंध

बताया जा रहा है कि मृतक शराब का नशा करता था। वह रोज पीकर घर आता था और सभी से झगड़ा करता था। चूंकि वह नशे में धुत रहा करता था। इस कारण उसकी पत्नी पिछले 2 साल से उसे छोड़कर मायके में जाकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि भाई के नशे की लत के कारण देवर भाभी के बहुत करीब आ गया था। दोनों के बीच संबंध भी बनने लगे थे। यही कारण है कि आरोपी ने उसके भाई को रास्ते से हटा दिया, ताकि उसके और भाभी के बीच कोई नहीं आ सके। हालांकि भाई की हत्या के बाद पूरा खुलासा हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : सहेलियों के साथ बीवी ने पति को लेटाकर किया ऐसा काम, प्राइवेट पार्ट भी काट डाला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल