SP नेता अखिलेश यादव ने समझाया एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी, जानें क्या कुछ कहा?

Published : Jun 02, 2024, 05:29 PM IST
Akhilesh Yadav SP Leader

सार

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सातों चरण के मतदान कल शनिवार (1 जून) को खत्म हो चुके हैं। इसके साथ ही देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व के एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं।

Akhilesh Yadav on Lok sabha chunav Exit Polls: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सातों चरण के मतदान कल शनिवार (1 जून) को खत्म हो चुके हैं। इसके साथ ही देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व के एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं, जिसमें लगातार तीसरी बार पीएम मोदी की नेतृत्व वाली बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते नजर आ रही है। देश में हर एग्जिट पोल में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करते हुए नजर आ रही है। वहीं विपक्षी दल INDIA ब्लॉक मात्र 150 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। हालांकि, इन अनुमानित आंकड़ों से विपक्षी दल संतुष्ट नजर नहीं आ रही है। उनका मानना है कि ये सब एक झूठ है और चुनाव के नतीजे इसके विपरीत आएंगे।

एग्जिट पोल के नतीजों पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी को समझाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। उन्होंने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन जीत रहा है।

 

 

अखिलेश यादव द्वारा समझाई गई एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी

- ⁠आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है।

- ⁠इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है।

- ⁠इस एग्जिट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं।

- ⁠अगर ये एग्जिट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपा वाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते।

- ⁠भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं।

- ⁠भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जन आक्रोश भी चरम पर है।

- ⁠भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं।

इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।

ये भी पढ़ें: एग्जिट पोल की भविष्यवाणी को लेकर पूछा सवाल तो राहुल गांधी बोले-सिद्धू मूसावाला का सांग 295 सुना है आपने?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ