महाकुंभ में गंगा नदी में नजर आई विलुप्त हुई मछलियां, देखने को उमड़ी भीड़

Published : Feb 06, 2025, 02:23 PM IST
disappear fish

सार

महाकुंभ में गंगा में दुर्लभ मछलियों का फिर से दिखना चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदूषण के कारण विलुप्त हो रही इन मछलियों को लोग दूर-दूर से देखने आ रहे हैं। 

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले का आज 25वां दिन है। लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच, गंगा से लगातार गायब होती मछलियों का दोबारा दिखाई दी हैं। गंगा में कई दुर्लभ प्रजातियों की मछलियां या तो विलुप्त हो गईं या फिर विलुप्ति की कगार पर हैं।

कई योजनाओं पर काम कर रहा प्रशासन

विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी मुख्य वजह गंगा के जलस्तर में बढ़ता प्रदूषण है। हालांकि, अब इन गायब होती मछलियों को महाकुंभ नगर में देखा गया है जिससे वैज्ञानिक और पर्यावरणविद् हैरान हैं। जल प्रदूषण को नियंत्रित करने और गंगा की जैव विविधता को बचाने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देवभूमि का जादू: शीतकालीन यात्रा का नया गीत जारी, सामने आया ये पोस्टर

महाकुंभ में चर्चा का विषय बनीं विलुप्त मछलियां

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में इस बार गंगा नदी से विलुप्त होती मछलियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत इन मछलियों को संरक्षित करने के प्रयास कर रही है। गंगा में विलुप्त हो चुकी दुर्लभ मछलियों को केमिकल के जरिए प्रिजर्व किया गया है, ताकि उन पर शोध और अध्ययन किया जा सके। इन मछलियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

मछलियों को देखने दूर-दूर से आ रहे लोग

प्रदर्शनी में आने वाले लोग संरक्षित मछलियों के साथ सेल्फी ले रहे हैं और उनके वीडियो बना रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि प्रिजर्व की गई ये मछलियां अब मरने की हालत में हैं, जिससे इनके संरक्षण को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सरकार और वैज्ञानिक अब इस दिशा में काम कर रहे हैं कि गंगा की पारिस्थितिकी को बेहतर बनाकर इन विलुप्त होती प्रजातियों को पुनर्जीवित किया जा सके।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर