Published : Nov 11, 2023, 08:36 PM ISTUpdated : Nov 11, 2023, 10:45 PM IST
Ayodhya Deepotsav: लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। दीपावली पर अयोध्या खुशी से सराबोर है। प्रभु श्रीराम की नगरी दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।सर्वाधिक दीयों को एकसाथ जलाकर शहर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
22 लाख 23 हजार दीयों को प्रज्जवलित कर शहर ने विश्व कीर्तिमान कायम किया है।
26
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
अयोध्या में 11 नवम्बर 2023 को दीपोत्सव का रिकॉर्ड बना है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दीयों को प्रज्जवलित करने का रिकॉर्ड कायम हुआ है।
36
एक लाख पांच हजार लीटर सरसों का तेल
अयोध्या में दीयों को जलाने के लिए एक लाख पांच हजार लीटर सरसों का तेल खर्च हुआ है।
46
होलाग्राफिक लाइट से सुनाई गई रामकथा
अयोध्या में दीपोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके कैबिनेट के मंत्री मौजूद रहे। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान होलोग्राफिक लाइट से बाल्मिकी रामायण से रामकथा सुनाई गई।
56
लेजर शो के बाद ग्रीन पटाखे
लेजर शो के बाद अयोध्या में ग्रीन पटाखे छोड़े गए। यहां राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व दीपावली पर्व पर 84 लाख रुपये के ग्रीन पटाखे छोड़े गए।
66
22 जनवरी 2024 को होगी राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
बहुप्रतिक्षित रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठाके दौरान पीएम मोदी के अलावा देशभर के संत-महात्मा पहुंचेंगे।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।