UP के मैनपुरी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कार-ट्रक में भीषण भिड़ंत, 2 महिलाओं सहित 3 की मौत

Published : Oct 21, 2023, 12:16 PM ISTUpdated : Oct 21, 2023, 02:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार(21 अक्टूबर) सुबह कार के बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से भिड़ जाने से हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई। 

PREV
15

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार(21 अक्टूबर) सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब आठ बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।

25

पुलिस के मुताबिक, लुधियाना से मधुबनी बिहार जा रही एक कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर थाना करहल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक, दो महिलाएं और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

35

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों को सैफई मेडिकल कालेज पहुंचाया। हालांकि कार चालक और दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। घायल दोनों युवकों का इलाज जारी है।

45

हादसे में मरने वालों में कार चालक वीरेंद्र मिश्रा निवासी मुरली नगर महाराजगंज, फीका झा पत्नी राजीव, सुरजादेवी पुत्री राजीव निवासीगण नगला मोड थाना पगोल मधुबनी बिहार हैं।

यह भी पढ़ें-फिर से क्यों विवादों में घिरी आगरा की रिवाल्वर गर्ल प्रियंका मिश्रा?

55

हादसे में राजीव और उनका पुत्र आदित्य निवासीगण नगला मोड थाना पगोल मधुबनी बिहार घायल हैं।

यह भी पढ़ें-Aligarh Murder Mystery: कार में बक्सा, बक्से में बोरा और उसमें पत्नी की लाश लेकर निकला था किलर हसबैंड

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories