रामनवमी पर 24 घंटे कर सकेंगे रामलला के दर्शन, अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लिया निर्णय

Published : Mar 28, 2024, 08:01 PM ISTUpdated : Mar 28, 2024, 09:09 PM IST
Ram lala 1

सार

अयोध्या राम मंदिर को राम नवमी के पर्व पर श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को देखते हुए दर्शन के लिए 24 घंटे खोले जाने की घोषणा की गई है। 15 से 17 अप्रैल तक मंदिर में हर समय दर्शन किया जा सकेगा।

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से राम लला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की  संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कई सेलेब्रिटीज, नेता और आम नागरिकों जन सैलाब राम लला के दर्शन के पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिर प्रशासन की ओर से राम नवमी पर यह भीड़ तीन गुना बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में राम मंदिर दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए पर्व पर 24 घंटे मंदिर खोले रखे जाने का ऐलान किया गया है।

तीन दिन 24 घंटे कर सकेंगे दर्शन
अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। राम नवमी पर भगवान का आकर्षक शृंगार किया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की इस दिन भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक मंदिर को दिन रात खोला जाएगा। मंदिर प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ी तो 18 अप्रैल को भी मंदिर को दिन रात खोला जाएगा। इसे लेकर वरिष्ठ अधिकारी बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा बना रहे हैं। 

पढ़ें रामलला के द्वार बजेगा विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा, मध्य प्रदेश में हुआ तैयार, पहुंचा अयोध्या

दो लाख लोग रोज कर रहे रामलला के दर्शन 
राम मंदिर उद्घाटन के बाद से अब तक अयोध्या आने वाले भक्तों की भीड़ में कमी नहीं आई है। सेलेब्रिटी से लेकर राजनीतिक हस्तियां यहां लगातार दर्शन के लिए आ रहे हैं। औसतन रोजाना करीब 2 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। ये संख्या कई बार 3 से चार लाख तक पहुंच जाती है। 

डीजीपी ने दौरा कर लिया जायजा
डीजीपी प्रशांत कुमार ने अयोध्या का दौरा करने के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही मंदिर में राम नवमी के दिन आस्था को देखते हुए करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है। इसे लेकर व्यवस्था की जा रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP के स्कूल में 7वीं के छात्र ने खोली ‘मैडम’ की पोल? पुलिस के सामने हुआ कुछ ऐसा, VIDEO वायरल
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट