Sri Ram Mandir: अक्टूबर तक ग्राउंड फ्लोर तैयार-इस महीने से होंगे रामलला के दर्शन, देखें राम मंदिर निर्माण की लेटेस्ट 9 PHOTOS

Published : Jul 21, 2023, 11:44 AM ISTUpdated : Jul 21, 2023, 12:09 PM IST

Sri Ram Mandir. अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर निर्माण की सबसे लेटेस्ट फोटोग्राफ्स जारी की हैं। आप भी देखें कहां तक पहुंचा राम मंदिर का निर्माण।

PREV
19

सितंबर तक कितना पूरा होगा राम मंदिर कार्य

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की ताजी फोटो शेयर की हैं। ट्रस्ट के अनुसार इमारत की खिड़की और दरवाजों का काम इसी साल सितंबर तक पूरा हो जाएगा।

29

राम मंदिर की दीवारों पर खूबसूरत नक्काशी

राम मंदिर की जो ताजा तस्वीरें जारी की गई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि मंदिर की दीवारों पर खूबसूरत नक्काशी की जा रही है। मंदिर के गलियारों की कलाकृतियां भी बेजोड़ हैं।

39

रामलला मंदिर की भव्यता देखने लायक

राम मंदिर में जिस तरह की नक्काशी और कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं, उससे पता चलता है कि रामलला का मंदिर कितना भव्य बन रहा है।

49

अंतिम चरण में ग्राउंड फ्लोर का काम

मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम अंतिम चरण में चल रहा है। ग्राउंड फ्लोर का काम इसी साल अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

59

सीनियर अधिकारी कर रहे हैं समीक्षा

श्रीराम मंदिर निर्माण की समीक्षा निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की अगुवाई में की जा रही है। पत्थरों पर नक्काशी बनाने का काम भी लगातार जारी है।

69

राम मंदिर गर्भगृह में सोने की फिनिशिंग

राम मंदिर निर्माण से जुड़े अधिकारियों की मानें तो मंदिर के गर्भगृह में सोने की फिनिशिंग की जा रही है। सीनियर अधिकारी दैनिक रुप से इस कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

79

मंदिर में कुल 392 खंभे तैयार होंगे

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कुल 392 खंभे होंगे। मंदिर के दरवाजे सागौन की लकड़ी का बनाया जा रहा है और मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगाए जाएंगे।

89

2020 में रखी गई मंदिर की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या के श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखी थी। उसके बाद से मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

99

जनवरी 2024 से होगें रामलला के दर्शन

मंदिर ट्रस्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जनवरी 2024 से रामलला की प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी और दर्शन पूजन शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

बाढ़ से मंडराया ताजमहल पर खतरा, ऐतिहासिक इमारत को लेकर ASI ने कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories