20 पाइंट में समझें पूरा बदायूं कांड, मर्डर, एनकाउंटर और जावेद की गिरफ्तारी

Published : Mar 21, 2024, 12:50 PM ISTUpdated : Mar 21, 2024, 02:15 PM IST
Badaun murder case

सार

बदायूं हत्याकांड में नित नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन अभी तक वह वजह सामने नहीं आई है। जिसके कारण बच्चों का मर्डर किया गया है। आईये जानते हैं इस मामले में अब तक क्या-क्या अहम खुलासे हुए हैं।

बदायूं. बदायूं हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी साजिद के भाई जावेद को यूपी पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले साजिद का एनकाउंटर हो गया था। अब इस मामले में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर वह क्या कारण था जिसकी वजह से बच्चों का मर्डर किया गया है। हालांकि जावेद इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता।

  1. .बदायूं में दो मासूम बच्चों का मर्डर करने वाले मुख्य आरोपी साजिद के भाई जावेद को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।
  2. .बताया जा रहा है कि जावेद ने खुद सरेंडर किया है। उसका कहना है कि घटना के दौरान वह बाहर था। जबकि लोगों का कहना है कि मर्डर के दौरान वह बाहर खड़ा होकर साजिद का इंतजार कर रहा था।
  3. साजिद पीड़ित परिवार से 5 हजार रुपए उधार लेने यह कहकर गया था कि उसकी पत्नी प्रैग्नेंट है। लेकिन सच्चाई में साजिद की बीवी प्रैग्नेंट नहीं है।
  4. आयुष 13 वर्ष और अहान 6 वर्ष की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों बच्चों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किये हैं। आयुष के शरीर पर 14 बार और अहान की बॉडी पर 9 बार वार किये गए है। जिसमें अधिकतर वार गर्दन, पीठ, छाती और पैरों पर किये गए हैं। जो निशान बॉडी पर मिल रहे हैं उससे पता चल रहा है कि जब कोई भागता है तब वार किये जाते हैं। ऐसे निशान मिल रहे हैं।
  5. साजिद हेयर सैलून चलाता था। उसने जिन बच्चें को मारा उनके घर उसका आनाजाना था, यही कारण है कि वह आसानी से घर में गया और पैसे उधार लेने के नाम पर घर में घुसकर हमला किया।
  6. मृतक बच्चों के पिता ठेकेदारी का काम करते हैं। वे जब घर पर नहीं थे, तभी साजिद पैसे लेने के बहाने से घर में घुसा, फिर घबराहट हो रही है कह कर छत पर घूमने के लिए गया, वहीं बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे बच्चों की मौत हो गई।
  7. मासूम बच्चों को बेरहमी से मारने के बाद साजिद खून में लथपत होकर भाग रहा था, तभी पुलिए एनकाउंटर में वह मारा गया।
  8. इस हत्याकांड में आरोपी और पीड़ित दोनों परिवार अलग अलग समुदाय से होने के कारण भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो।
  9. पीड़ित ठेकेदार विनोद का कहना है कि जावेद को सजा देने से पहले पूछा जाए कि आखिर किस वजह से उनके बेटों की हत्या की गई। मृतक बच्चों के पिता ने मांग कि है कि मेरा घर तो बर्बाद हो गया है। लेकिन अब आरोपी को भी ऐसी सजा दी जाए कि उसका घर भी बर्बाद हो जाए, उनका घर तोड़ा जाए और एनकाउंटर किया जाए।

10. जावेद ने बरेली में सरेंडर करने से पहले एक आटो रिक्शा में कहीं जाते हुए वीडियो बनाया, बरेली में सिरेंडर करने के बाद बदायूं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर बदायूं ले आई है।

11. साजिद की मां ने बताया कि मेरे दोनों बेटे साजिद और जावेद लंबे समय से विनोद और संगीता के घर के पास नाई की दुकान चला रहे थे। उनकी किसी प्रकार की दुश्मनी नहीं थी। साजिद का एनकाउंटर होने पर उसकी मां ने कहा कि उस वही सजा मिली है जो उसे मिलनी चाहिए थी।

12. साजिद और जावेद की मां का कहना है कि साजिद की पत्नी प्रैग्नेंट नहीं है। उनके दो बच्चे थे, लेकिन वे मर चुके हैं।

13. मृतक बच्चों के पिता ने बताया कि उनका साजिद के साथ कोई विवाद नहीं था।

14. मृतक बच्चों की मां संगीता का कहना है कि जावेद से पहले पूछताछ की जाए, आखिर क्यों उसने हमारे बच्चों के साथ ऐसा किया गया है। इसके बाद उसे सजा दी जाए। घटना के दौरान साजिद छत पर गया था, जावेद बाहर खड़ा होकर इंतजार कर रहा था।

15. जावेद पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जिसे बरेली में लोगों ने पकड़कर पु​लिस के हवाले किया है।

16. घटना के बाद जावेद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था। जिसके बाद वह सरेंडर करने के लिए बरेली आया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

17. पुलिस को उम्मीद थी कि जावेद इस डबल मर्डर केस की वजह बताएगा। लेकिन जावेद का कहना है कि मुझे कुछ पता नहीं।

18. संगीता का कहना है कि जावेद से पूछताछ के बाद उसका गला काटा जाए, जैसे उसने हमारे बच्चों को मारा है उन्हें भी वैसे ही मारा जाए।

19. पुलिस का कहना है आरोपी ने तीनों बच्चों को मारने की कोशिश की थी। लेकिन दो बच्चों की हत्या कर दी गई। एक भाग गया था। इसके बाद दोनों आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान शेखपुरा के जंगलों में एनकाउंटर में साजिद मारा गया है।

20. इस मामले में जावेद की मां का कहना है कि घटना के समय जावेद घर पर ही था जब उसे किसी का फोन आया कि तेरे भाई का झगड़ा हो रहा है तो वह घरे से निकला था, लेकिन जब उसे पता लगा कि उसने मर्डर किया है तो वह भाग गया।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Digital Census: सीएम योगी ने गोरखपुर में भरा ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म, लोगों से की अपील
IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल