बदायूं डबल मर्डर में अब होगा बड़ा खुलासा, आखिर क्यों साजिद-जावेद ने दोनों बच्चों को मारा

Published : Mar 21, 2024, 12:05 PM ISTUpdated : Mar 21, 2024, 12:40 PM IST
Budaun Double Murder

सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार को हुए दो बच्चों एक साथ डबल मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। यूपी पलिस ने दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। 

बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं डबल मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। यूपी पलिस ने दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। हत्यकांड के बाद से ही जावदे फरार चल रहा था। अब पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आएंगे।

जानिए कैसे पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद

दरअसल, बदायूं पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जावेद को देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़ा था। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। क्योंकि आरोपी के जगह-जगह फोटोज वायरल हो गई थी और उस पर पुलिस ने इनाम भी रखा था। वहीं चर्चा यह भी चल रही है कि खुद आरोपी जावेद पुलिसको सरेंडर करने की फिराक में था।

अब जावेद बदायूं हत्याकांड में करेगा खुलासा

बता दें कि हत्याकांड के 36 घंटे बाद भी बदायूं पुलिस यह पता नहीं कर पाई है कि साजिद और जावेद ने क्यों अहान और आयुष मारा है। ना ही कोई सुराग पुलिस के हाथ लगा है। आखिर आरोपियों की पीड़ित परिवार और बच्चों से ऐसी क्या दुश्मनी थी जो दोनों आरोपी मासूमों के लिए जल्लाद बन गए। हालांकि दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला साजिद ने किए थे, जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अब दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्त में आया है, बताया जाता है कि हत्या के वक्त जावेद नीचे बाइक पर खड़ा था। जबकि साजिद छत पर बच्चों की हत्या करने गया था। अब पुलिस के अधिकारियों का यही कहना था कि जावेद के पकड़े जाने के बाद ही असलियत सामने आएगी। यानि जावेद से पुलिस को बताएगा की क्यों मासूमों को मारा था। जिसको लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

'मैं सरेंडर करने बरेली आया हूं

वहीं जावेद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जावेद यह कह रहा है, 'मैं सरेंडर करने बरेली आया हूं। मेरा हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है, जो किया है, वो मेरे भाई ने किया है।' उसका कहना है कि इस हत्याकांड में उसका कोई लेना देना नहीं है। सच क्या है, वह पुलिस पता लगाएगी। साजिद और जावेद दोनों सगे भाई हैं। दोनों एक साथ एक ही दुकान पर काम करते हैं।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम