बदायूं डबल मर्डर: दूसरे हत्यारे जावेद पर ईनाम का ऐलान, नम आंखों से हुआ मासूमों का अंतिम संस्कार

Published : Mar 20, 2024, 09:28 PM IST
Budaun murder case update

सार

UP के बदायूं में 19 मार्च की रात हुए डबल मर्डर के बाद से ही पूरे देश में गुस्सा है। पुलिस ने हत्या में साथ देने वाले आरोपी जावेद को पकड़ने पर ईनाम का ऐलान किया है।

Budaun Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों की बर्बर तरीके से हत्या करने वाले दूसरे आरोपी जावेद को लेकर पुलिस ने ईनाम का ऐलान किया है। पुलिस ने हत्यारे साजिद के भाई जावेद पर 25 हजार रुपए का ईनाम रखा है। वहीं, आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं।

नम आंखों से हुआ मासूम बच्चों का अंतिम संस्कार

बुधवार 20 मार्च को दोनों मासूम बच्चों 12 साल के आयुष और 8 साल के अहान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं। सभी के चेहरों पर जैसे एक ही सवाल था- आखिर इन मासूम बच्चों से हत्यारों की क्या दुश्मनी थी?

घायल हुए युवराज का चल रहा इलाज

वहीं, इस पूरे हत्याकांड में ठेकेदार विनोद का तीसरा बेटा युवराज घायल हो गया, जिसका अभी इलाज चल रहा है। बच्चों की हत्या के बाद साजिद और जावेद फरार हो गए। हालांकि, साजिद को पुलिस ने तीन घंटे में ही तलाश लिया। इस दौरान उसने पुलिस पर गोलियां चलाईं लेकिन मुठभेड़ में मार गया। वहीं, जावेद अब भी फरार है।

हेयर सैलून चलाता था हत्यारा साजिद

बदायूं की बाबा कॉलोनी में रहने वाले ठेकेदार विनोद ठेकेदार हैं, जो ओवरहेड टैंक बनाते हैं। उनके घर के सामने ही साजिद का हेयर सैलून है। विनोद की साजिद से कोई दुश्मनी नहीं थी। यहां तक कि वो अक्सर उसकी मदद करता था। मर्डर से पहले भी उसने पत्नी के इलाज के नाम पर 5000 रुपए मांगे थे, जो उसे विनोद की पत्नी संगीता ने दे दिए थे।

आरोपी जावेद खोल सकता है कई बड़े राज

FIR के मुताबिक 19 मार्च को साजिद ने दुकान जल्दी बंद कर दी और 7 बजे के आसपास बाइक से जावेद को लेकर विनोद के घर पहुंचा। साजिद पहले घर के अंदर गया, जबकि जावेद पहले से ही बाइक लेकर घर के बाहर खड़ा था, ताकि वारदात को अंजाम देकर फरार हो सके। पुलिस का कहना है कि जावेद की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड से जुड़े कई राज खुल सकते हैं।

ये भी देखें : 

बदायूं मर्डर : साजिद की बीवी को लेकर बड़ा खुलासा, हकीकत जान कांप उठेगी रूह

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

चोर कार से आए, थार को ईंटों पर टिकाया और मिनटों में टायर लेकर फरार हो गए, देखें वीडियो
एक खिलाड़ी, 43 रेड पॉइंट्स और टूटी पूरी डिफेंस, UPKL में ऐसा पहली बार हुआ