Lok Sabha Election 2024: सपा ने जारी की 6ठी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Published : Mar 20, 2024, 08:22 PM ISTUpdated : Mar 20, 2024, 08:43 PM IST
sapa 1

सार

सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रत्याशियों की 6ठी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा ने अपने छह प्रत्याशियों की घोषणा की है। 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कई सारे नेताओं के एक पार्टी से दूसरे दलों में जाने की खबरें भी तेजी से आ रही हैं। 19 अप्रैल से चुनाव घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे में कैंडिडेट्स के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 6ठी लिस्ट भी आज जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा ने अपने छह प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं।

ये हैं छह कैंडिडेट्स के नाम
इस सीट में सपा ने अपने 6 कैंडिडेट्स के नामों पर मुहर लगाई है। इन छह उम्मीदवारों में सपा ने सम्भल लोकसभा क्षेत्र से जियाउर्रहमान बर्क पर भरोसा जताया है। घोसी से राजीव राय, बागपत से मनोज चौधरी और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से राहुल अवाना पर सपा ने दांव खेला है। जबकि पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार और मिर्जापुर से राजेंद्र एस. बिंद को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।

पढ़ें सांसद दानिश अली ने राहुल से मिलाया हाथ, कांग्रेस में शामिल, बसपा से था नाता

सपा के अब तक कुल 49 कैंडिडेट फाइनल किए
समाजवादी पार्टी की ओर अब तक कुल 6 लिस्ट जारी की जा चुकी है। इन छह लिस्ट में सपा ने अब तक लोकसभा चुनाव को लेकर कुल 49 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर दिए हैं। पांच लिस्ट तक सपा ने 46 कैंडिडेटस  को टिकट दिया था। आज 6ठी लिस्ट में 6 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। कैंडिडेट्स को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे चुनाव को लेकर अपनी सारी तैयारी के साथ मैदान में उतर जाएं।

पांचवी लिस्ट में धर्मेंद्र यादव को मिला था टिकट
पांचवी लिस्ट में सपा ने आजमगढ़ जैसी महत्वपूर्ण सीट पर धर्मेंद्र यादव को टिकट दिय है। धर्मेंद यादव सपा के मजबूत प्रत्याशी कहे जा रहे हैं। हांलाकि बाय इलेक्शन में उन्हें निरहुआ से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार फिर धर्मेंद्र यादव के सामने बीजेपी के टिकट पर  निरहुआ से टक्कर लेनी होगी।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल