बदायूं मर्डर केस: पुलिस के हत्थे चढ़ा 2 बच्चों का हत्यारा, आरोपी की एनकाउंटर में गई जान, मजिस्टीरियल जांच के आदेश

Published : Mar 20, 2024, 06:43 AM ISTUpdated : Mar 20, 2024, 07:47 PM IST
POLICE ENCOUNTRE

सार

UP में 11 और 6 साल की उम्र के दो बच्चों की हत्या उस वक्त की गई, जब दोनों एक इमारत की छत पर खेल रहे थे। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने बच्चों को मारने से पहले इंतजार किया।

उत्तर प्रदेश बदायूं मर्डर केस। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) में स्थित बाबा कॉलोनी में कल मंगलवार (19 मार्च) को एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। यहां 1 आदमी ने दो बच्चों की निर्मम रूप से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि, बाद में पुलिस और आरोपी के बीच हुए मुठभेड़ में आरोपी हत्यारे की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 और 6 साल की उम्र के दो बच्चों की  हत्या उस वक्त की गई, जब दोनों एक इमारत की छत पर खेल रहे थे। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने बच्चों को मारने से पहले इंतजार किया।

ANI ने बरेली के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार के हवाले से कहा कि पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई। जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। हमने आरोपियों का पीछा किया। उसने पुलिस पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी कौन है और उसने बच्चों की हत्या क्यों की?

बदायूं में डबल मर्डर के बाद जनता का हंगामा

IG राकेश कुमार ने आरोपी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। हम आगे की जांच के बाद उसके बारे में डिटेल देंगे। वहीं बदायूं के जिला मजिस्ट्रेट (DM) मनोज कुमार से हत्याओं के पीछे के मकसद के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि हत्या का कारण अभी तक मालूम नहीं है। ये एक जांच का विषय है, जिसके बारे में बाद में पता चलेगा। 

बदायूं के मंडी समिति चौकी के पास स्थित बाबा कॉलोनी में डबल मर्डर के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। इसको लेकर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई। स्थानीय लोगों ने मर्डर की घटना के बाद विरोध प्रदर्शन कर हंगामा भी किया और आस-पास के इलाके में आगजनी भी की। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक बाबा कॉलोनी में घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। हालांकि, पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

बच्चों की मां का बयान आया सामने 
बदायूं में दो बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद की पत्नी सना का बयान ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। सना का कहना है कि वह करीब पखवाड़े भर से मायके में ही है। घटना के बारे में उसे कुछ नहीं पता है। सना ने कहा कि वह गर्भवती भी नहीं है। ऐसे में  कहा कि पता नहीं साजिद ऐसा क्यों किया।  

हत्याकांड की होगी मजिस्टीरियल जांच
बदायूं हत्याकांड में आरोपी साजिद के एनकाउंटर के मामले में डीएम ने मजिस्टीरियल जांच के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कर मामले में 15 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। इसके विपरीत आरोपी साजिद के भाई का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। 

 

ये भी पढ़ें: बेटी ने लगाई फांसी तो मायके वालों ने ससुरालियों को कर दिया आग के हवाले, सास-ससुर जिंदा जले, पति झुलसा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट