प्रयागराज में बेटी की लाश मायकेवालों ने फंदे पर लटकी देख आपा खो दिया। ससुराल वालों से बहस के दौरान हाथापाई में मायकेवालों ने बेटी के सास-ससुर और पति को पीटकर घर में बंद कर आग के हवाले कर दिया। घटना में सास ससुर भी जलकर मर गए जबकि पति झुलस गया। 

प्रय़ागराज। प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर से मंगलवार को तीन-तीन लाशें निकाला गई। जिले में बड़े अरमानों से बेटी की शादी करने वाले परिवार को जब पता चला की उसने ससुराल में ही कमरे में फांसी लगा ली तो उनका गुस्सा भड़क गया। मायके वालों ने बेटी के पति समेत सास-ससुर को भी घर में बंद कर आग के हवाले कर दिया। घटनना में सास ससुर जिंदा जल गए जबकि पति समेत तीन झुलस गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग लगाने से दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई जिसपर पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची बड़ी घटना हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक सास ससुर की जलकर मौत हो चुकी थी। आग बुझने पर घर से एक साथ तीन लाशें निकाली गईं।

पढ़ें मामी के चक्कर में भांजे ने कर दी मामा की हत्या, अवैध संबंधों से 5 बच्चों के सिर उठा पिता का साया

हत्या कर शव लटकाने का आरोप
मुट्ठीगंज इलाके में अंशिका केसरवानी पिछले साल हुई थी। बीते सोमवार को उसने अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। इसपर ससुराल पक्ष ने घटना की सूचना अंशिका को दी तो वे काफी संख्या में अंशिका के घर पहुंच गए और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाने लगे। मायके पक्ष से आए दर्जनों लोगों ने ससुराल वालों के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

ससुरालियों को घर में बंद कर लगा दी आग
दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मायके वालों ने ससुराल वालों को घर में बंद कर आग के हवाले कर दिया। वारदात में लड़की की सास शोभा, ससुर राजेंद्र जिंदा जल गए। जबकि पति अंशू ननद शिवानी और जेठानी लवली झुलस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।