राजस्थान में एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां एक मामी और भांजे के बीच अवैध संबंध थे। जिसमें रूकावट खड़ी करने वाले मामा को ही भांजे ने मौत के घाट उतार दिया।

सीकर. अवैध संबंधों के चलते राजस्थान में एक परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। जिस महिला के पांच बच्चे थे। उसे भांजे से प्यार हो गया था। मामी भांजे एक दूसरे के चक्कर में इस तरह पागल हुए कि उन्होंने मानवता की सारी सीमाएं लांघ दी। चूंकि मामा के कारण इन्हें मिलने में दिक्कत होती थी। इस कारण भांजे ने मामा को ही मार डाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

राजस्थान के सीकर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपनी मामी से प्रेम प्रसंग में आने के बाद भांजे ने अपने ही मामा का गला रेतकर हत्या कर दी। हालांकि अब पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और भांजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। महज 24 घंटे में ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नाले में मिला मामा का शव

दरअसल किशन मीणा नाम के व्यक्ति का गांव के नजदीक स्थित एक सूखे नाले में शव पड़ा मिला। जिसके गले पर वार करने के निशान थे। पहले तो पुलिस को मामला अनसुलझा लगा। लेकिन जब पुलिस ने उसकी पत्नी से पूछताछ करना शुरू किया तो पूरा मामला परत दर परत खुलता चला गया।

शरा​ब पिलाकर किया हमला

पुलिस ने भांजे आशीष मीणा को गिरफ्तार किया है। जिसने पहले तो घटना वाले दिन अपने मामा को शराब दिलाई और फिर शराब पीते हुए ही उस पर हमला कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशीष ने अपने मामा को मारने के लिए मर्डर के तरीके भी यूट्यूब पर देखें और इसके बाद पूरी वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR, महादेव बेटिंग एप से बड़ी मुश्किलें

ननिहाल में रहता था भांजा

जानकारी में सामने आया है कि आरोपी आशीष अपने ननिहाल में ही रहता था। जब किशन अपने घर पर आया तो उसकी पत्नी ने उसे समान लाने के लिए बाहर भेजा और रास्ते में उसे भांजा मिल गया इसके बाद पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी आशीष ने अपने मामा का मर्डर करने के बाद रात को ही कपड़े भी धोए।

यह भी पढ़ें: बलात्कार पीड़िता ने आरोपी से कर ली शादी, फिर भी पति को मिली 14 साल जेल की सजा