बदायूं में महिला ने कुत्ते को खिलाया चूहा, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Published : Sep 11, 2024, 01:12 PM IST
rat news

सार

बदायूं में एक महिला द्वारा चूहे को कुत्ते से मरवाने का वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पशु कार्यकर्ता ने वीडियो देखकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

बदायूं चूहा कांड। अक्सर लोग चूहे को मारने के लिए जहरीले दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, यूपी के बदायूं में शहबाजपुर इलाके में रहने वाली एक महिला द्वारा चूहे को मारने का तरीका उसके लिए मुसीबत बन चुका है। बता दें कि औरत ने चूहे की पूंछ में रस्सी बांधकर उसे गली के कुत्ते के सामने पेश कर दिया। फिर क्या था कुत्ते ने एक झटके में सफाचट कर दिया। पूरी घटना के दौरान एक शख्स वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहा था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विकेंद्र शर्मा नाम के शख्स जो की एक एनिमल्स एक्टिविस्ट हैं। उनकी नजर वायरल वीडियो पर पड़ी। इसे उनको ठेस पहुंची, जिसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी और मुकदमा दर्ज कर दिया। वायरल हो रही वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कैसे महिला चूहे को पेंडुलम की तरह धागे में बांधकर लटकाती है। कुत्ता सामने आता है और जब तक वो चूहे को मौत के घाट नहीं उतार देता है तब तक महिला वहां मौजूद रहती है।

 

 

जानवरों को लेकर क्या है सजा?

बता दें कि चूहा एक स्तनधारी जानवर है। वो अक्सर घर, दुकान और बड़े-बड़े गोदामों में अपना ठिकाना बनाकर रहता है। हालांकि, इस तरह के जानवरों को किसी तरह के नुकसान पर भी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 428 और 429 के तहत अगर कोई इंसान जानवर को जहर देता है, नुकसान पहुंचाता है। इस तरह केस में 2 साल की सजा हो सकती है। जुर्माना भी है।

बदायूं से है चूहा कांड का पुराना नाता

बदायूं में साल 2022 के दौरान एक चूहा हत्याकांड सुर्खियों में रह चुका है, जिसमें मनोज कुमार नाम के शख्स ने चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर बहुत मारा था और नाले में फेंक दिया था, जिसमें चूहे की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: दोस्तों ने बनाया हवस मिटाने का घिनौनी प्लान, फिमेल फ्रेंड को बनाना चाहा शिकार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर