यूपी: दुल्हन 7 फेरे लेने को तैयार और दूल्हे की मौत, नाचते बाराती चीखते रह गए

Published : Nov 24, 2025, 08:07 PM IST
baghpat wedding tragedy groom dies

सार

Baghpat Accident News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दर्दनाक  खबर ने हर किसी को दुखी कर दिया। यहां एक दूल्हे की 7 फेरे लेने से कुछ घंटे पहले ही मौत हो गई।  हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक परिवार में शादी की खुशियां चल रही थीं। घर में दुल्हन के आने का इंतजार हो रहा था। लेकिन इस बीच आई एक दर्दनाक खबर ने शादी का जश्न को मातम में बदल दिया। दरअसल, दूल्हे की 7 फेरे लेने से कुछ घंटे पहले ही मौत हो गई। इस घटना से दोनों ही परिवार में कोहराम मच गया। किसी को समझ ही नहीं आया कि यह क्या हो गया।

दूल्हा कार से नीचे उतरा और मौत

दरअसल, बागपत जिले के सरूरपुरकलां गांव से दूल्हा सुबोध (25) बारात लेकर दुल्हन को लेने के लिए निकला था। इसी बीच अचानक दूल्हे की तबीयत खराब होने पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे खड़े होकर उल्टी करने लगा। तभी सामने से आए एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। तुरंत उसकी मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर लगते ही जांच अधिकारी दीक्षित त्यागी टीम के साथ मौके पर पुलिस पहुंचे। लेकिन आरोपी चालक भाग चुका था। फिलहाल पुलिस ट्रक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

दुल्हन सज-धजकर दूल्हे का इंतजार करती रह गई

बता दे कि पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट सुबोध की बारात रविवार को सरूरपुरकलां गांव में पहुंच चुकी थी। बारातियों को लड़की वाले स्वागत कर रहे थे। उनको चाय-नाश्ता भी करा चुके थे। बस इंतजार सिर्फ दूल्हे का था, जो कुछ देर में वहां पहुंचना था। दुल्हन और उनके परिवार को इस का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। दुल्हन के घर भी खुशियां मनाई जा रहीं थीं, बैंड-बाजे बजाए जा रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद जब पता चला कि सुबोध का एक्सीडेंट हो गया और अस्पताल में उनकी मौत भी हो गई तो किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन सच था...जिसने हर किसी को दुखी कर दिया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल, पति ने MMS बनाकर सोशल मीडिया पर उड़ाई इज्जत
UP : पूर्वांचल बना आर्थिक पावरहाउस, 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी में बड़ी भूमिका