बहराइच: अवैध पटाखा फैक्टी में विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी, 4 लोग हुए घायल

Published : Mar 05, 2023, 03:21 PM IST
bahraich

सार

यूपी के बहराइच में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला सामने आया। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। मामले को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। इस बीच घायलों को अस्पताल पहुंचाय गया है।

बहराइच: रामपुर के धोबिया बाजार में रविवार की सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला सामने आया। यहां पटाखा फैक्ट्री में गोला बनाते वक्त यह धमाका हुआ और इसकी गूंज आसपास के इलाकों में भी सुनने को मिली। धमाके में एक किशोर समेत 4 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल भी देखने को मिला। उनका आरोप है कि यदि इस अवैध फैक्ट्री पर लगाम नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 

शादी-बारात के चलते किया जा रहा पटाखों का निर्माण

प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार के रहने वाले जुम्मन घर में अवैध पटाखा बनाने का काम करता है। सहालग होने के चलते ही यहां पर रोजाना अवैध पटाखों का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को भी जुम्मन घर में ही पटाखा बना रहा था और इसी बीच विस्फोट हो गया। विस्फोट के चलते एक बालक और तीन महिलाएं घायल हुईं। इन सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की पड़ताल

वहीं इस विस्फोट के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी इकट्ठा देखी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। इस बीच पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ही घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया गया। मामले में पुलिस की ओर से छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट किन कारणों से हुए अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी नहीं हासिल हो सकी। मामले में स्थानीय लोगों की ओर से किए जा रहे दावों पर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही अस्पताल में भर्ती घायलों से भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस का कहना है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद के बेटे समेत 5 आरोपियों की बढ़ाई गई इनाम राशि, छापेमारी जारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!