एक डीजे से कैसे जल उठा बहराइच, 10 प्वाइंट में जानिए पूरी कहानी

Published : Oct 14, 2024, 05:06 PM ISTUpdated : Oct 14, 2024, 05:12 PM IST
ruckus in bahraich

सार

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा से तनाव बढ़ा, इंटरनेट सेवाएं बंद। रामगोपाल मिश्रा की गोलीबारी में मौत के बाद बवाल। सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए, 30 से अधिक लोग हिरासत में। जानें अब तक का ताजा अपडेट…।

बहराइच। UP के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा से पूरा शहर तनाव में है। इस तनावपूर्ण स्थिति के चलते प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। क्यों ऐसा हुआ, जो आगजनी और तोड़फोड़ एवं बवाल की नौबत आ गई।

10 प्वाइंट से जानें पूरी घटना और अब तक का अपडेट

1. उत्तर प्रदेश बहराइच जनपद अंतर्गत महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में 13 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर शोभा यात्रा निकल रही थी। जो समुदाय विशेष के मोहल्ले से होकर जा रही थी।

2. इसी दौरान DJ बजाने को लेकर दोनों समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग की गई। जिसमें गोली लगने से रामगोपाल मिश्रा नामक युवक की मौत हो गई।

3. इस हिंसक झड़प में 15 से ज्यादा लोगों को चोटें आईं। रामगोपाल की मौत की सूचना पर क्षेत्र में खलबली मच गई। आक्रोशित लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए।

4. नाराज लोगों ने दुकान, शोरूम और घरों में तोड़फोड़ एवं आगजनी शुरू कर दी। उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। क्षेत्र में फोर्स लगा दी गई। खुद डीएम और एसपी प्रभावित इलाके में दौरा कर रहे हैं।

5. मूर्ति विसर्जन के दौरान रामगोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर महसी थाने में दर्ज हुई है। इसमें 6 नामजद और 4 अज्ञात शामिल हैं।

6. आरोपियों में अब्दुल हमीद, सरफराज, फहीम, साहिर खान, ननकऊ और मारफ अली समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अभी तक पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

7. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हिंसा फैलाने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और किसी भी अफवाह को फैलने से रोका जाए। उन्होंने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को दोबारा शुरू करने के भी आदेश दिए।

8 . घटना के बाद लखनऊ से एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश और गृह सचिव संजीव गुप्ता बहराइच पहुंचे। पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और 6 कंपनियों की पीएसी को भेजा गया है। इस दौरान एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश ने बहराइच की सड़कों पर खुद उपद्रवियों को काबू में करने के लिए मोर्चा संभाला।

9 . प्रशासन ने हिंसा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है और पुलिस लगातार राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है। जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर और बाराबंकी से अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का मुख्य उद्देश्य अफवाहों को फैलने से रोकना है।

10. बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना प्रभारी और महसी चौकी प्रभारी को उनकी लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार चुनाव में जीत के बाद यूपी पर चिराग पासवान की नजर, 2027 चुनाव का ऐलान
कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनेगा स्टार्टअप ग्रोथ का नया इंजन, बदलेगा यूपी