बांदा की Shocking Love Story: मुस्लिम लड़की से शादी के बाद सामने आया भयानक कांड

Published : Oct 25, 2023, 09:42 AM IST
 banda shocking love story

सार

उत्तर प्रदेश के बांदा में करन और गुलनाज की Love Story चर्चा का विषय बनी हुई है। 15 अक्टूबर को करन की हत्या कर दी गई थी। शक गुलनाज के परिजनों पर है। मुंबई पुलिस को करन का गला कटा शव मिला था। गुलनाज भी तब से गायब है। 

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा में करन और गुलनाज की Love Story चर्चा का विषय बनी हुई है। 15 अक्टूबर को करन की हत्या कर दी गई थी। शक गुलनाज के परिजनों पर है। मुंबई पुलिस को करन का गला कटा शव मिला था। गुलनाज भी तब से गायब है। बांदा निवासी कपल सालभर पहले घर से भागे थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के छतरपुर जाकर शादी कर ली थी।

बांदा की शॉकिंग लव स्टोरी, मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की शादी, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.करन और गुलनाज की शादी करन की बड़ी बहन ने कराई थी। हालांकि कपल को लगातार अपनी जान का खतरा बना हुआ था। करन कुछ समय दिल्ली में अपने चाचा के घर रहा। फिर कपल कानपुर आ गया। तब गुलनाज प्रेग्नेंट थी, लेकिन उसने अबॉर्शन कर लिया।

2. पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि करन के परिजनों ने कपल को गांव लौट आने की गुजारिश की। यह खबर गुलनाज के भाई को पता चली। वो मुंबई में रहता है।

3. कहा जा रहा है कि गुलनाज के भाई के कहने पर कपल 11 अक्टूबर को मुंबई चला गया। इसके बाद 15 अक्टूबर को करन की गला कटी लाश मिली। गुलनाज तब से गायब है।

4. हालांकि पुलिस ने गुलनाज के पिता सहित परिवार के 6 सदस्यों को अरेस्ट कर लिया है। करन के परिवार का आरोप है कि उन्होंने गुलनाज को छुपाकर रखा है।

5. करन बांदा जिले के चिल्ला गांव का रहने वाला था। वो यहां पान की दुकान चलाता था। करन के परिवारवाले इसके लिए गुलनाज को ही दोषी ठहराते हैं।

6. करन के परिवार का आरोप है कि गुलनाज उन्हें पसंद नहीं थी। कपल की शादी करन की बड़ी बहन ने ही कराई थी। इससे परिजन उससे भी नाराज हैं।

7.करन और गुलनाज का घर बमुश्किल 3 किमी की दूरी पर है। आराेप है कि गुलनाज के परिजन लगातार धमकियां दे रहे थे।

8. मुंबई पुलिस की जांच में पता चला कि जब कपल मुंबई पहुंचा, तब उन्हें कार से लेने गुलनाज का भाई, पिता और मां मौजूद थी।

9.आशंका है कि गुलनाज के भाई ने कपल को पहले यहां-वहां घुमाया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर करन का गला काट दिया। करन के परिजनों का कहना है कि उन्हें एक लड़की का शव मिलने की बात भी पता चली थी, लेकिन वो गुलनाज है, यह स्पष्ट नहीं है।

10.इस मामले में अब कपल की शादी कराने वाली करन की बड़ी बहन रेखा भी गुलनाज पर बरस रही है। रेखा की ससुराल छतरपुर में है। आरोप है कि गुलनाज जिंदा है। लोगों का गुमराह करने किसी और की डैड बॉडी उन्हें दिखा दी गई।

यह भी पढ़ें

सनी लियोनी के संग ये क्या कर रहे विवादित IAS अभिषेक सिंह?

इटावा शॉकिंग मर्डर:भूत का डर दिखा तांत्रिक ने महिला को मार डाला, गले पर पैर रख फूंके मंत्र

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल