बरेली में सीरियल किलर का खौफ, एक जैसे पैटर्न पर 9 महिलाओं की हत्या

Published : Aug 08, 2024, 02:05 PM ISTUpdated : Aug 08, 2024, 02:17 PM IST
Bareilly

सार

बरेली में पिछले 14 महीनों में 9 महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से हुई है, जिससे सीरियल किलर की आशंका है। सभी पीड़िताओं की उम्र 45 से 55 साल के बीच है और उनके शव खेतों में मिले हैं।

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इन दिनों सीरियल किलर का आतंक मचा है। लोग दहशत में जी रहे हैं। क्यों​कि पिछले 14 महीनों में 9 महिलाओं की हत्या एक जैसे तरीके से हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को सभी के कपड़े भी अस्त व्यस्त मिले। लेकिन किसी के साथ भी बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।

25 किमी के दायरे में 9 हत्या

पुलिस को आशंका है कि ये सभी मर्डर किसी एक सीरियल किलर ने किए है। क्योंकि 25 किलोमीटर के दायरे में हुए सभी मर्डर का पैटर्न एक जैसा है। जितनी भी महिलाओं का मर्डर हुआ है। उन्हें गला घोंटकर मारा गया है। उनके शव खेत में ही मिले हैं। हैरानी की बात तो यह है कि कपड़े भी इस तरह अस्त व्यस्त मिले हैं। जैसे उनके साथ जबरदस्ती की गई हो। हालांकि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में किसी के साथ भी बलात्कार या यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है।

45 से 55 साल की महिलाओं पर निशाना

इस केस में एक और हैरान करने वाली बात यह भी सामने आई है कि सभी महिलाओं की उम्र करीब 45 से 55 साल के बीच है। महिलाओं की प्रोफाइल भी एक जैसी है। इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस पिछले छह माह से जांच पड़ताल में लगी है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें : 15 दिन के लिए फ्री मिलता है यहां कमरा, मौत आने पर मिलता है मोक्ष

सनकी होते हैं सीरियल किलर

आपको बतादें कि सीरियल किलर एक तरह से सनकी टाइप के लोग होते हैं। वे एक के बाद एक मर्डर करते जाते हैं। उनके मर्डर करने का तरीका एक जैसा होता है। वे किसी खास वजह या चीज को देखकर आक्रोशित होते हैं। इसके बाद वे मर्डर कर देते हैं। हो सकता है जिन महिलाओं का मर्डर किया गया है। उनमें भी किसी प्रकार की समानता हो। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : धन के लिए महिलाएं सौंप देती थी तन, धनवर्षा कराने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल