Bijnor Nagar Palika Election Result 2023: बिजनौर की अधिकतर नगर पालिकाओं में बीजेपी का कब्जा, जानिए और कौन जीता-हारा

Published : May 13, 2023, 01:23 PM ISTUpdated : May 14, 2023, 07:51 AM IST
UP Municipal Election Result 2023

सार

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आज यानी शनिवार को घोषित किए जा रहे हैं। जिसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतें का परिणाम आएगा।

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर परिषद की सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनथ सरकार ने ट्रिपल इंजन का नारा देकर 17 नगर निगम के मेयर पदों पर भगवा लहरा दिया है। वहीं नगर पालिका की बात करें तो यहां भी नगर निगम की तरह अधिकतर सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। बिजनौर नगर पालिका के परिणाम भी सामने आ गए हैं।

  • बिजनौर की स्योहारा नगर पालिका से आप प्रत्याशी फैसल वारसी जीते। उन्होंने भाजपा के डॉक्टर विनीत देवरा को हराया है।
  • वहीं नुरपुर पालिका अध्यक्ष सीट पर भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है।
  •  चांदपुर नगर पालिका सीट से भारतीय कांगेस पार्टी के प्रत्याशी जीनत परवीन ने जीत दर्ज की है।
  • धामपुर नगर पालिका सीट से राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी रवि कुमार सिंह ने चुनाव जीत लिया है।
  • नटहौर नगर पालिका सीट से राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी अनस इकरार ने जीत दर्ज की है।
  • शेरकोट से निर्दलीय प्रत्याशी शबनम नाज ने जीत दर्ज की है।
  • किरतपुर नगर पालिका से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मन्नान चुनाव जीत गए हैं।

 बिजनौर नगर पालिका का अपडेट

  • पहले राउंड में नजीबाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद से पोस्टल बैलेट की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आगे थे।
  •  कई राउंड के बाद भीजेपी प्रत्याशी 2100 वोट से बढ़त बनाए हुए थे।
  • वहीं शुरूआत में दो पक्षों में धक्का मुक्की भी देखने को मिली।

17 नगर निगम चुनाव जीती बीजेपी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार ने 17 नगर निगम में क्लीन स्वीप किया है। बता दें कि वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद और गोरखपुर नगर निगम में महापौर का चुनाव दो चरणों में हुआ था। इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव भी दो चरणों में संपन्न हुआ था। कुल मिलाकर कहें तो यूपी के नगर निकाय चुनाव में भी योगी जी के बुल्डोजर ने सभी पार्टियों का सूफड़ा साफ कर दिया है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शक्ति रसोई से बदली उषा की जिंदगी, योगी सरकार की योजना से बनी सफल उद्यमी
25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा