
उत्तरप्रदेश। नगर पंचायत चुनाव में तीन नगर पालिका और 5 नगर पंचायतों में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। सपा औऱ भाजपा के प्रत्याशियों के बीच यहां कड़ी टक्कर देखने को मिली है। नगर पंचायतों में भाजपा का दबदबा रहा रहा है।
नगर पंचायतों के परिणाम
नगर पंचायत के परिणाम आ चुके हैं औऱ भाजपा ने सभी को पछाड़ दिया है। नगर पंचायत सिरसी में भाजपा के कौसर अब्बास ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही नगर पंचायत गुन्नौर में भाजपा की खुशबू ने जीत दर्ज की है. वहीं नगर पंचायत बबराला में भाजपा के हर्ष वर्धन वार्ष्णेय ने जीत का परचम लहराया है। नगर पंचायत गवां में भी भाजपा ने ही बाजी मारी है। यहां पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे सर्वेश ने जीत हासिल की है। नगर पंचायत नरौली में समाजवादी पार्टी के बिट्टन मलिक को जीत मिली है.
ये भी पढ़ें. Kasganj Nagar Panchayat Chunav Result 2023: 7 नगर पंचायतों पर परिणाम घोषित, यहां देखें परिणाम
नगर परिषद के परिणाम
नगर पालिका परिषद संभल पर AIMIM की आसिया ने जीत हासिल की है। नगर पालिका परिषद चंदौसी में निर्दलीय प्रत्याशी लता ने जीत दर्ज की थी। नगर पालिका परिषद बहजोई में BJP के राजेश शंकर राजू ने जीत हासिल की है।
ये भी पढ़ें. Amroha Nagar Panchayat Result 2023: जिले की चार नगर पंचायतों के परिणाम घोषित, पार्टियों के बीच बंटे वोट
सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बीच की लड़ाई का कुछ फायदा तो भाजापा को मिला ही है। संभल में तीन नगर पालिका संभल, चंदौसी और बहजोई तीनों पर कांटे की लड़ाई थी। संभल की पांच नगर पंचायतों नरौल, सिरसी, गन्नौर, बबराला, गवां में परिणाम घोषित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।