kushinagar nagar palika election Result 2023: कुशीनगर नगर पालिका में एक पर बीजेपी तो एक पर सपा ने मारी बाजी

Published : May 13, 2023, 12:51 PM ISTUpdated : May 14, 2023, 08:03 AM IST
kushinagar nagar palika election Result 2023 live up nagar nikay chunav result updates uttar pradesh

सार

kushinagar nagar palika election Result 2023: यूपी में निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। 17 नगर निगम और 199 नगरपालिका में से अधिकतर सीटों के रिजल्ट आ चुके हैं।

कुशीनगर.  उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर परिषद की सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनथ सरकार ने ट्रिपल इंजन का नारा देकर 17 नगर निगम के मेयर पदों पर भगवा लहरा दिया है। वहीं नगर पालिका की बात करें तो यहां भी नगर निगम की तरह अधिकतर सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। कुशीनग नगर पालिका के परिणाम भी सामने आ गए हैं।

  • कुशीनगर के हाटा नगर पालिका में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी रामानंद यहां से विजयी हुए हैं।
  • बता दें कि सपा उम्मीदवार रामानंद को 19 793 वोट मिले हैं। यानि 35. 68 प्रतिशत वोट मिले हैं।
  • वहीं कुशीनगर शहर नगरपालिका से भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी किरन ने जीत दर्ज की है।
  • बीजेपी उम्मीदवार किरन को 32 480 मिट मिले हैं।
  • कुशीनगर की तीनों नगर पालिकाओं के केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।
  • कुशीनगर में भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों में अवैध मतों को लेकर झड़प हुई।

17 नगर निगम चुनाव जीती बीजेपी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार ने 17 नगर निगम में क्लीन स्वीप किया है। बता दें कि वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद और गोरखपुर नगर निगम में महापौर का चुनाव दो चरणों में हुआ था। इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव भी दो चरणों में संपन्न हुआ था। कुल मिलाकर कहें तो यूपी के नगर निकाय चुनाव में भी योगी जी के बुल्डोजर ने सभी पार्टियों का सूफड़ा साफ कर दिया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार चुनाव में जीत के बाद यूपी पर चिराग पासवान की नजर, 2027 चुनाव का ऐलान
कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनेगा स्टार्टअप ग्रोथ का नया इंजन, बदलेगा यूपी