Ballia Nagar Panchayat Chunav Result 2023: बलिया में बड़ा उलटफेर, 28 साल बाद खिला कमल

Published : May 13, 2023, 12:40 PM ISTUpdated : May 13, 2023, 10:55 PM IST
Ballia Nagar Panchayat Chunav Result 2023 up nagar nikay panchayat election result updates latest news in hindi

सार

Ballia Nagar Panchayat Chunav Result 2023: बीजेपी ने बलिया नगर पालिका के साथ जिले की 5 निकायों पर जीत दर्ज की है। बसपा ने रसड़ा नगर पालिका पंचायत में परचम फहराया है। सुभासपा को भी एक सीट पर जीत हासिल हुई है। 

Ballia Nagar Panchayat Chunav Result 2023: बलिया के नगर निकाय चुनाव में सभी तहसीलों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरु हो गई थी। प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही जुटे। सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए। बीजेपी ने बलिया नगर पालिका के साथ जिले की 5 निकायों पर जीत दर्ज की है। बसपा ने रसड़ा नगर पालिका पंचायत में परचम फहराया है। सुभासपा को भी एक सीट पर जीत हासिल हुई है। दो निर्दल प्रत्याशी जीते हैं। सपा 4 नगर निकायों में जीती है।

जानिए बलिया नगर निकाय के  अपडेट

  • बलिया नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर बीजेपी के सन्त कुमार गुप्ता और निर्दल संजय उपाध्याय के बीच कांटे की टक्कर हुई। संत कुमार 18022 मत पाकर विजयी रहे। संजय उपाध्याय को 14003 वोट हासिल हुए। अंतिम नतीजों में संत कुमार 4019 वोटों से जीते। देखा जाए तो बलिया नगर पालिका सीट पर कुल 28 साल बाद बीजेपी ने जीत का स्वाद चखा है। सपा के लक्ष्मण गुप्ता को 7462 वोट मिले।
  • रसड़ा में बीजेपी के वशिष्ठ नारायण सोनी को बसपा के विनय शंकर जायसवाल ने 5860 मतों से हराया
  • नगर पंचायत सिकन्दरपुर में बीजेपी की सावित्री देवी विजयी रहीं। उन्होंने निर्दल गणेश सोनी को 152 मतों से शिकस्त दी।
  • नगर पंचायत सहतवार अध्यक्ष की सीट पर सपा समर्थित निर्दल सरिता सिंह जीती हैं। उन्होंने 1181 मतों से बीजेपी के अजय सिंह को मात दी।
  • नगर पंचायत बांसडीह अध्यक्ष पद पर सपा के सुनील सिंह जीते। उन्होंने निर्दल धीरेंद्र सिंह को 763 वोटों से हराया।
  • रतसर कला नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सुभासपा का कब्जा हुआ। सुभासपा प्रत्याशी अजय कुमार ने बीजेपी के विजय गुप्ता को 340 वोटों से पछाड़ दिया।
  • रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर निर्दल जयश्री जीतीं। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी धीरेंद्र विक्रम सिंह को 1441 वोटों से हराया।
  • चितबड़ागांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी के अमरजीत सिंह जीतें। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी बृजकुमार सिंह को 1166 मतों से हराया।
  • नगर पंचायत बेल्थरारोड अध्यक्ष पद की सीट पर भाजपा की रेनू गुप्ता विजयी रहीं। उन्होंने 230 मतों से निर्दल भावना नारायण को हराया।
  • बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा की शांति देवी विजयी रहीं। उन्होंने निर्दल पूनम सिंह को 511 मतों से शिकस्त दी।
  • नगर पंचायत ​अध्यक्ष मनियर की सीट पर सपा की रीतू देवी का कब्जा हुआ।
  • नगर पंचायत नगरा अध्यक्ष पद की सीट पर सपा की इंदू देवी जीतीं। उन्होंने बीजेपी की रेणु देवी को 1199 मतों से हराया।

यह भी पढें-UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 LIVE Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल