Ghazipur Nagar Panchayat Chunav Result 2023: BJP ने लगातार छठीं बार लहराया परचम

Published : May 13, 2023, 12:15 PM ISTUpdated : May 13, 2023, 10:05 PM IST
यू पी निकाय चुनाव रिजल्ट 2023

सार

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav Results) के परिणाम आज आने शुरु हो गए हैं। चुनाव के पहले फेज में गाजीपुर (Ghazipur Nagar Palika Chunav Parinam) में मतदान किया गया था।

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav Results) के परिणाम आज आने शुरु हो गए हैं। चुनाव के पहले फेज में गाजीपुर (Ghazipur Nagar Palika Chunav Parinam) में मतदान किया गया था। कुल 53.38 प्रतिशत लोगों वोट डाले थे, जबकि मतों की संख्या लगभग 2,29, 398 है।

गाजीपुर में 3 नगर पालिका और 5 नगर पंचायतों की काउंटिंग के रूझान आ रहे हैं। उसी के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें भी बढ़ी हुई हैं। हम जिले की हर निकाय के नतीजों का अपडेट दे रहे हैं। आप उसे यहां देख सकते हैं।

  • भाजपा ने गाजीपुर की नगर पालिका परिषद सीट पर लगातार 6वीं बार जीत दर्ज की है।
  • बीजेपी की सरिता अग्रवाल ने सपा के दिनेश यादव को 3335 मतों से शिकस्त दी। सरिता को कुल 19760 वोट मिले थे, जबकि दिनेश को 16317।
  • नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद की सीट पर साइकिल चली। सपा प्रत्याशी रईस 2514 मतों से विजयी रहीं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी संदीप गुप्ता को मात दी।
  • नगर पालिका परिषद जमानियां सीट पर निर्दल प्रत्याशी अनिल ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। बीजेपी के जय प्रकाश गुप्ता ने 3522 मतों से जीत दर्ज की है।

  • नगर पंचायत बहादुरगंज में सपा के रेयाज अहमद जीते। उन्होंने बीजेपी के अरविंद कुमार को 812 मतों से शिकस्त दी।
  • नगर पंचायत सैदपुर से बीजेपी की सुशीला ने सपा की सरिता को 459 मतों से हराया।
  • नगर पंचायत सादात से सपा की सुमन यादव ने निर्दल प्रत्याशी शिवानन्द को 454 मतों से मात दी।
  • नगर पंचायत दिलदारनगर से बीजेपी के अविनाश कुमार जायसवाल को 1913 वोट मिले। उन्होंने निर्दल प्रत्याशी मु. अलिशेर को 358 मतों से पछाड़ा।
  • नगर पंचायत जंगीपुर में दो निर्दल प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। रूकसाना ने उषा को 117 मतों से हरा दिया।

जानिए कौन आगे कौन पीछे

  • सैदपुर नगर पंचायत सीट से सपा प्रत्याशी सरिता सोनकर 685 मतों से आगे चल रही हैं। दूसरे नम्बर पर भाजपा प्रत्याशी हैं।
  • गाजीपुर नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर सपा के दिनेश यादव 109 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
  • मुहम्मदाबाद नगर पालिका से सपा प्रत्याशी 1200 वोट से आगे बढ़त बनाए हुए हैं।
  • मतगणना के शुरुआती रूझानों में बीजेपी गाजीपुर और जमानिया सीट पर आगे चल रही है।

 

यह भी पढें-UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 LIVE Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पत्नी से शर्मिंदा होकर पति ने किया सुसाइड, मौत से पहले बोला-'योगी जी बचा लो कई मर्द मारे जाएंगे'
UP के गांव-गांव खुलेगा नया गुरुकुल! गरीब बच्चों को मिलेगा फाइव-स्टार जैसा स्कूल!