Etawah Nagar Panchayat Chunav Result 2023: इटावा में एक सपा और दो निर्दलीयों ने मारी बाजी, भाजपा चूकी

Published : May 13, 2023, 12:37 PM ISTUpdated : May 14, 2023, 12:20 PM IST
Lucknow Municipal election Result 2023

सार

Etawah nagar panchayat-chunav result 2023: इटावा में नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन के कड़े बंदोबस्त के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। जिले की तीन नगर पंचायतों में एक सीट पर सपा और दो पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है।

उत्तरप्रदेश। इटावा में 3 नगर परिषद और 3 नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। आज सुबह 8 बजे से मकगणना शरू हुई थी। सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में पूरा जोर लगाया है। मुलायम के गढ़ में सपा से सीट छीनना भाजपा व अन्य दलों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। 

इकदिल नगर पंचायत परिणाम 
इकलिद नगर पंचायत पर निर्दलीय फूलन देवी को जीत हासिल हुई है। फूलन देवी निर्दलीय 2945 वोट मिले जब कि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की श्रीमती प्रवीण कुमारी को 2860 वोट मिले। 

ये भी पढ़ें. Amroha Nagar Panchayat Result 2023: जिले की चार नगर पंचायतों के परिणाम घोषित, पार्टियों के बीच बंटे वोट

बकेवर नगर पंचायत परिणाम
बकेवर नगर पंचायत सीट पर बहुजन समाज पार्टी के विवेक यादव सम्मी को जीत हासिल हुई है। विवेक यादव को 1977 वोट मिले है जब उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अरबउल्ला खा को 1828 मत मिले।

लखना नगर पंचायत परिणाम
लखना नगर पंचायत पर निर्दलीय गणेश शंकर को जीत हासिल हुई है। गणेश शंकर ने निर्दलीय उम्मीदवार विवेक कुमार को कड़े मुकाबले में मात दी है। गणेश को 1612 वोट मिले जबकि विवेक कुमार को 1483 मत प्राप्त हुए थे।

ये भी पढ़ें. Kasganj Nagar Panchayat Chunav Result 2023: 7 नगर पंचायतों पर परिणाम घोषित, यहां देखें परिणाम

इटावा की 3 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायत की सीटों पर चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ-साथ भाजपा ने भी पूरा जोर लगाया हुआ था। हालांकि, मुलायम सिंह के निधन के बाद सपा में शिवपाल यादव के वापस आने से पार्टी को मजबूती मिली है।

इटावा की तीन नगर पालिका परिषद सीटों हैं. इनमें इटावा नगर पालिका परिषद, जसवंतनगर नगर पालिका परिषद और भरथना नगर पालिका परिषद शामिल हैं। इसके साथ ही तीन नगर पंचायतों में इकदिल नगर पंचायत, लखना नगर पंचायत और बकेवर नगर पंचायत सीटों पर चेयरमैन पद के लिए इस बार सपा और भाजपा प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला रहा।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू! योगी सरकार का घुसपैठियों पर अब तक का सबसे बड़ा वार
एमपी शिक्षा परिषद का 93वां संस्थापक सप्ताह, सीएम योगी और राज्यपाल करेंगे पुरस्कार वितरण