
BJP UP Election Strategy: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव अभी दो साल दूर हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने न सिर्फ अपने विधायकों का परफॉर्मेंस सर्वे शुरू किया है बल्कि 403 विधानसभा सीटों पर बारीकी से रणनीति भी बनाई है। खास बात यह है कि भाजपा ने 2022 के चुनाव में हारी और जीती सीटों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर उन पर विशेष एक्शन प्लान तैयार किया है।
2022 में जिन सीटों पर भाजपा जीत नहीं पाई थी, उन्हें छह अलग-अलग हिस्सों में वर्गीकृत किया गया है। इसका मकसद है – हर सीट की परिस्थितियों को समझते हुए वहां अलग-अलग रणनीति अपनाना।
यह भी पढ़ें: Lucknow Ayodhya Elevated Road: पॉलिटेक्निक से शारदा नहर तक बनेगी 9 किमी लंबी 6 लेन रोड
भाजपा ने सिर्फ हारी सीटों ही नहीं, बल्कि जीती हुई सीटों के लिए भी खास योजना बनाई है। इन सीटों को चार कैटेगरी में बांटा गया है।
2027 का चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2022 के नतीजों ने यह साफ कर दिया था कि कुछ सीटों पर पार्टी की पकड़ कमजोर है। ऐसे में भाजपा की कोशिश है कि कोई भी क्षेत्र उपेक्षित न रहे और हर सीट पर संगठन मजबूत हो। अभी चुनाव में वक्त है, लेकिन भाजपा ने समय रहते अपने संगठन और उम्मीदवारों को तैयार करने की शुरुआत कर दी है। आने वाले महीनों में इन रणनीतियों का असर स्थानीय स्तर पर दिखने लगेगा और यह तय करेगा कि 2027 में भाजपा का प्रदर्शन कितना मजबूत रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lucknow: कांसेप्ट हेड क्वार्टर में चल रहा था गुप्त हुक्का बार, पुलिस छापे में खुली पोल
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।