कोचिंग क्लास में टीचर की गंदी हरकत, शारीरिक संबंध बनाने छात्रा को किया मजबूर

Published : Aug 17, 2024, 02:33 PM ISTUpdated : Aug 17, 2024, 02:34 PM IST
Coaching Class Teacher

सार

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में टीचर पर छात्रा के साथ यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। छात्रा के शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजनीतिक प्रभाव के कारण आरोपी को बचाया जा रहा है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक टीचर की गंदी हरकत सामने आई है। वह कोचिंग क्लास के अंदर ही छात्रा के साथ सेक्स करना चाहता था। जब छात्रा ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो फेल करने की धमकी तक दे डाली। इस मामले में परेशान छात्रा ने पुलिस में शिकायत कर दी। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

एक सप्ताह पहले दर्ज किया केस

इस मामले में पीड़िता द्वारा 12 अगस्त को केस दर्ज करा दिया है। लेकिन इसके बावजूद अभी तक टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण छात्रा की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वह मानसिक रूप से टेंशन में होने के साथ ही अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित है। हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं किया है।

भाजपा विधायक के इंस्टिट्यूट में काम करता है टीचर

ये मामला लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित बोरा इंस्टीट्यूट का है। चूंकि ये कोचिंग सेंटर भाजपा विधायक नीरज बोरा का है। ऐसे में रसूख के चलते टीचर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि अगर इसकी जगह और किसी इंस्टीट्यूट का मामला होता तो आरोपी जेल में होता।

यह भी पढ़ें : बंटी-बबली का खेल खत्म: 17 साल बाद गुजरात से पकड़ाए पति-पत्नी

सेक्स करने का बनाया था दबाव

पीड़िता ने बताया कि वह जिस कोचिंग क्लास में पढ़ने जाती थी। वहां का एक टीचर उस पर गंदी नजर रखता है। वह उसके साथ सेक्स करने का दबाव बना रहा था। लेकिन उसने इंकार कर दिया तो फेल करने की धमकी देने लगा था। इस कारण परेशान होकर पीड़िता ने सैरपुर थाने में केस दर्ज कराया था। लेकिन एक सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : दूसरे की बीवी के साथ संबंध बना रहा था सिपाही, अचानक पहुंच गया पति

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल