आगरा के ब्रह्माकुमारी आश्रम में किया दो बहनों ने सुसाइड, योगी आदित्यनाथ से लगाई आसराम जैसी सजा देने की गुहार

Published : Nov 11, 2023, 02:21 PM IST
agra up hindi news

सार

उत्तरप्रदेश के आगरा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में एक साथ दो बहनों ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड नोट में अश्राम के 4 कर्मचारियों का नाम लिखकर उन्हें अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

आगरा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र जगनेर आगरा उत्तरप्रदेश में रहने वाली दो सगी बहनों ने सुसाइड कर लिया है। इन दोनों बहनों ने आश्रम के कर्मचारियों के नाम सुसाइड नोट लिखकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से आसराम की तरह सजा देने की गुहार लगाई है। इन बहनों द्वारा सुसाइड से पहले लिखे नोट में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली जिन दो बहनों ने सुसाइड किया है। उनका नाम 32 वर्षीय शिखा और 38 वर्षीय एकता है। दोनों बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दरअसल इन दोनों बहनों ने करीब 8 साल पहले दीक्षा ली थी। तभी उनके घरवालों ने उनके लिए ब्रह्माकुमारी आश्रम बनवा दिया था। जिसमें दोनों बहनें एक साथ रहती थी। दोनों बहनों ने आश्रम से जुड़े 4 लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

आसाराम की तरह सजा देना योगीजी

एकता और शिखा ने सुसाइड नोट में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि इन आरोपियों को आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा देना। क्योंकि इन्होंने आसाराम जैसे काम किए हैं। ये लोग पैसे हड़पने के साथ ही महिलाओं के साथ भी गलत संबंध बनाते हैं। इन्होंने हमारे साथ भी धोखा किया है।

भाईयों से कहा केस लड़ना

सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने अपने भाई सोनवीर और एन सिंह के लिए लिखा कि आप दोनों हमारे लिए सगे भाईयों जैसे हो। इसलिए आप दोनों इस केस को लड़ना और चारों आरोपियों को सजा दिलवाकर रहना। दोनों बहनों ने आरोपियों के खिलाफ लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें :  लैंड फॉर जॉब केस में ED की बड़ी कार्रवाई, लालू यादव के करीबी अमित कत्याल गिरफ्तार

इन चारों लोगों को बताया गद्दार

सुसाइड नोट में शिखा और एकता ने नीरज सिंघल, नीरज के पिता, ताराचंद और ग्वालियर के ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली एक महिला का नाम लिखा है। एकता ने सुसाइड नोट में यहां तक लिखा कि नीरज ने उनके साथ रहने का वादा किया था। लेकिन बाद में उसने बात भी करना बंद कर दिया। सुसाइड नोट में इन आरोपियों द्वारा लाखों रुपए हड़पने की बात भी लिखी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें :  यूपी सरकार का दिवाली गिफ्ट, फ्री में रसोई गैस सिलेंडर, योगी आदित्यनाथ ने की शुरुआत

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ