मुस्लिमों को सपा ने तेज पत्ता बना दिया है- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

Published : Aug 16, 2025, 11:15 AM IST
up politics dna controversy akhilesh yadav vs brajesh pathak samajwadi party bjp

सार

Brajesh Pathak Attack On Akhilesh Yadav: वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य ने रानी के बलिदान को नमन किया और अखिलेश यादव पर PDA व तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर आरोप लगाए।

Rani Avantibai Lodhi Jayanti: आज उत्तर प्रदेश भर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। नेताओं ने रानी अवंती बाई के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

क्यों खास हैं रानी अवंती बाई?

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। वे कभी झुकीं नहीं, डरीं नहीं और अपने संघर्ष से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दी। भाजपा नेताओं ने उनके जीवन को महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल बताया।

यह भी पढ़ें: 'कानून सिर्फ लिव-इन में रहने वाली महिलाओं का सम्मान करता है, हिंदुओं की भावनाओं का नहीं'- अनिरुद्धाचार्य

श्रद्धांजलि के बीच सियासी हमला

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने जहां श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखे तंज कसे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव ‘फ्रस्ट्रेशन’ में हैं और उनकी PDA दरअसल परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यादव परिवार से इतनी बड़ी संख्या में सांसद क्यों बनाए जा रहे हैं और अन्य ओबीसी समाज की अनदेखी क्यों हो रही है।

‘सपा ने मुस्लिमों को सिर्फ तेजपत्ता बनाया’

बृजेश पाठक ने आरोप लगाया कि सपा ने मुस्लिम समाज को सिर्फ ‘बिरयानी का तेजपत्ता’ समझा है। उन्होंने चुनौती दी कि अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से घोषणा करें कि वे मुस्लिम समाज को बराबरी की हिस्सेदारी देंगे। पाठक ने यह भी कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति से सपा का सत्ता में आने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी पलटवार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश का PDA असल में परिवार, गुंडे, अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचारियों से जुड़ा है। मौर्य ने आरोप लगाया कि माफियाओं के प्रति नरमी बरतने के कारण ही सपा विधायक पूजा पाल को पार्टी से बाहर कर दिया गया।

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रानी अवंती बाई को महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से युद्ध में वीरगति पाने वाली पहली महिला के रूप में उन्होंने इतिहास रचा और उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें: UP में लॉन्च हुआ Annual FASTag, ये बातें हर वाहन मालिक को जाननी जरूरी!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल