बुलंदशहर: तेंदुए को फंसाने के लिए बिछाया गया था जाल, मुर्गे के लालच में पूरी रात पिंजरे में कैद रहा शख्स

Published : Feb 25, 2023, 09:39 AM IST
Bulandshahr

सार

यूपी के बुलंदशहर के एक गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए खेतों के पास पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे के अंदर वन विभाग की टीम ने एक मुर्गा भी बांधा था। वहीं मुर्गे की लालच में एक ग्रामीण पूरी रात पिंजरे में कैद रहा।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। लालच के चलते एक ग्रामीण तेंदुए के लगाए गए पिंजरे में फंस गया। इसके बाद वह पूरी रात उसी पिंजरे में कैद रहा। वहीं शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोग खेतों की ओर गए तो उसे पिंजरे में बंद देखकर बाहर निकाला गया। बता दें कि युवक करीब 15 घंटे तक पिंजरे में बंद रहा। यह घटना आगौता थाना क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव की है। कुछ दिन पहले गांव में तेंदुआ देखा गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी थी।

वन विभाग ने खेत में लगाया था पिंजरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में कांबिंग की। वहीं सफलता नहीं मिलने पर वन विभाग की टीम ने खेत के पास में तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगा दिया था। पिंजरे के अंदर टीम ने एक मुर्गा बांध दिया था। जिससे कि शिकार देखकर तेंदुआ पिंजरे के अंदर कैद हो सके। लेकिन तेंदुए की जगह पिंजरे में ग्रामीण ही फंस गया। दरअसल, गुरुवार रात 8 बजे के आसपास गांव निवासी सतीश खेतों की ओर गए थे। पिंजरे में मुर्गा बंद देख सतीश लालच में आ गए।

15 घंटे बाद युवक को निकाला गया बाहर

इसके बाद सतीश जैसे ही मुर्गा लेने के लिए अंदर गए तो पिंजरे का गेट बंद हो गया। जिस कारण वह सारी रात के लिए पिंजरे में कैद हो गए। मामले की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद सतीश को करीब 11 बजे के आसपास पिंजरे से बाहर निकाला गया। गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। वन विभाग के अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि तेंदुए को फंसाने के लिए खेत में पिंजरे लगाया गया था। फिलहाल सतीश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

यूपी के चर्चित विधायक राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश पाल और गनर की दिनदहाड़े हत्या, सरेआम बरसाईं गोलियां

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lakhimpur Kheri Accident: 10 लोगों की लाशें देख कांप गए लोग, फटकर सिर और धड़ हो चुके थे अलग
UP Heatwave Alert: भीषण गर्मी और लू को लेकर योगी सरकार अलर्ट, अस्पतालों को दिए खास निर्देश