अशोक मसाला कारोबारी के बंगले में गार्ड की मौत, CCTV देखा तो कार और दीवार के बीच चिपका था वो, देखें Video

Published : Apr 15, 2023, 02:58 PM ISTUpdated : Apr 15, 2023, 03:33 PM IST
Kanpur Crime news

सार

कानपुर में अशोक मसाला कारोबारी के बंगले से बड़ा हादसा सामने आया। यहां बंगले में खड़ी गाड़ी का हैंडब्रेक छूटने से गार्ड की मौत हो गई। गार्ड दीवार और गाड़ी के बीच में फंस गया था।

कानपुर: नवाबगंज थाना इलाके में मसाला कारोबारी के बंगले में कार और दीवार के बीच दबकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निकलवाने के साथ ही पार्किंग में लगे हुई सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पूरी घटना का खुलासा हुआ।

कार और दीवार के बीच फंसा सिक्योरिटी गार्ड का शव

आपको बता दें कि नवाबगंज ख्योरा के रहने वाला 35 वर्षीय आदित्य मिश्रा मौनी घाट आजाद नगर के रहने वाले अशोक मसाले के मालिक अनुराग गुप्ता के बंगले में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करता था। आदित्य के साथ परिवार में पत्नी रुबी और दो बच्चे रह रहे हैं। शनिवार को बंगले के बेसमेंट से सामने आए हादसे में कारोबारी की गाड़ी से गार्ड की कुचलकर मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस और परिजन को सूचना दी गई तो पत्नी रुबी भी मौके पर पहुंची। नवाबगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा कि सिक्योरिटी गार्ड का शव कार और दीवार के बीच में फंसा हुआ था।

 

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी

थाना प्रभारी नवाबगंज प्रमोद कुमार पांडेय की ओर से जानकारी दी गई कि छानबीन में बेसमेंट में सीसी कैमरा लगा हुआ मिला। फुटेज देखने पर पता लगा कि कारोबारी सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आए तो उन्होंने अपनी एमजी हैक्टर कार को बेसमेंट के स्लोप पर खड़ा कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही आदित्य वहां पर पहुंचा और बेसमेंट स्थित पार्किंग में बाइक खड़ी करने के लिए स्लोप पर खड़ी कार के बगल से बाइक नीचे ले जाने लगा। इसी बीच बाइक की टक्कर कार से हो गई। स्लोप पर होने के चलते गाड़ी को झटका लगा और हैंडब्रेक छूट गया। जैसे ही आदित्य बेसमेंट में पहुंचे तो स्लोप पर खड़ी कार नीचे आ गई। सामने दीवार होने के चलते आदित्य कार और दीवार के बीच में फंस गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की पड़ताल शुरू की।

लंदन वाली मैम के चक्कर में फंस गया होटल का सुपरवाइजर, कहा- गिफ्ट लेकर आऊंगी और हड़प लिए 2.21 लाख रुपए

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'शर्म आनी चाहिए...' राम मंदिर चंदा चोरी पर बिफरा बॉलीवुड, कई बड़े एक्टर्स ने दी कड़ी नसीहत!
UPTET 2026 Normalization: दो शिफ्ट, 3 दिन की परीक्षा.. तो क्या नंबर अलग-अलग गिने जाएंगे? जानें सेफ स्कोर