कौन है वो लोग? जिन्हें योगी सरकार हर महीने देगी 20,000 रुपए

Published : Oct 07, 2025, 10:39 AM ISTUpdated : Oct 07, 2025, 11:27 AM IST
CM Yogi Adityanath

सार

Varanasi News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान करने वाले स्वच्छाग्रहियों का सम्मान किया और स्वच्छता किट वितरित की। साथ ही ऐलान किया कि जल्द ही उनके खाते में 16-20 हजार रुपये आएंगे।

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। भगवान वाल्मीकि भारत की ऋषि परंपरा, सनातन धर्म के भाग्य विधाता हैं। वे हम सभी के रोम-रोम और श्वांस-श्वांस में भगवान राम का वास कराने वाले त्रिकालदर्शी ऋषि भी हैं। महर्षि वाल्मीकि दुनिया के पहले सर्वश्रेष्ठ महाकाव्य को रचने वाले आदिकवि भी हैं। सीएम ने कहा कि ऑर्डर जारी होने वाला है, कुछ ही दिनों के अंदर स्वच्छताकर्मियों के अकाउंट में सीधे 16 से 20 हजार रुपये जाएंगे। कोई उनका शोषण नहीं कर पाएगा। सारी तैयारियां चल रही हैं, पोर्टल तैयार हो रहे हैं। स्वच्छता कर्मियों व स्वच्छता मित्रों को पांच लाख रुपये के आयुष्मान भारत के कार्ड की स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रहे हैं। जो सबके स्वास्थ्य की रक्षा करता है, हमारी कोशिश है कि उसके लिए भी सरकार के स्तर पर प्रयास हो।

सीएम योगी ने सफाईमित्रों पर की पुष्पवर्षा

सीएम योगी सोमवार को सरोजा पैलेस पिपलानी कटरा में स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान करने वाले स्वच्छता मित्रों का सम्मान और स्वच्छता किट का वितरण किया। सीएम ने सफाईमित्रों पर पुष्पवर्षा भी की। एक बच्ची ने सीएम के साथ फोटो भी खिंचवाई।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी ने वाराणसी में किया बड़ा काम, महिलाओं को दिया लैपटॉप और सिलाई मशीन का तोहफा!

सीएम योगी बोले-सबके जीवन में होती है परेशानी?

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सबके सामने कठिनाई आती है, लेकिन जब हम समाधान की चर्चा करते हैं तो इसका रास्ता निकलता है। समस्या को समस्या की दृष्टि से देखते हैं तो वह समाधान की तरफ नहीं बढ़ पाती। आप समाधान की तरफ सोचेंगे तो समस्या को सदैव के लिए समाप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए समय निकालकर मौके पर जाना पड़ेगा। 75 दिन की यात्रा के दौरान एक-एक मोहल्ले में जाना, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अभियान का हिस्सा बनना, चौपाल लगाना, स्वच्छता के कार्यक्रम को बढ़ाना अद्भुत कार्य है।

स्वच्छ भारत अभियान ने नारी के साथ भारत के गरिमा की भी रक्षा की

  • सीएम ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री ने देश में स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया था। उनका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति प्रत्येक नागरिक को जागरूक करना था। प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने हाथ में झाड़ू लिया था। हम देश और मातृभूमि को गंदा नहीं होने देंगे। सबसे पहले स्वच्छता अभियान चला। 12 करोड़ घरों में एक-एक शौचालय बनाने से 60 करोड़ लोगों को लाभ मिला। यह बहुत बड़ा कार्य है। यह क्रम लगातार बढ़ता रहा। शौचालय बनाने का मतलब स्वच्छता के प्रति हर नागरिकों को आग्रही बनाना और नारी गरिमा की रक्षा करना भी था। इस सीजन में गांवों में पैदल नहीं जाया जा सकता था। रास्तों में बदबू आती थी, लेकिन 2014 के बाद परिवर्तन आया तो आज गांव और वार्ड भी साफ-सुथरे हैं। इसने नारी के साथ भारत के गरिमा की भी रक्षा की। भारत के बारे में लोगों की सोच में परिवर्तन लाया गया। आज दुनिया भारत के बारे में अच्छा सोचती है।
  • आधारशिला सीएम योगी ने कहा कि गंदगी से होने वाली अनेक बीमारियों से लोगों को राहत मिली। प्रधानमंत्री ने उपचार के लिए आयुष्मान भारत की सुविधा दी। तमाम बीमारियां गंदगी के कारण पैदा होती थीं, लेकिन स्वच्छता से जुड़ने का परिणाम रहा कि उन बीमारियों से राहत मिली तो घर में बचत भी हुई। स्वच्छ भारत अभियान स्वस्थ भारत के साथ-साथ सशक्त व समर्थ भारत की भी आधारशिला है। पीएम ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देशवासियों से कहा कि हमें भारत को विकसित बनाना है। इसके लिए शताब्दी संकल्प अभियान के साथ जोड़ा गया। देश जब आजादी के 100 वर्ष मनाएगा, उस समय हमें विकसित, समर्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत चाहिए। दुनिया का कोई देश भारत की तरफ आंख टेढ़ी करके नहीं देख सकता। यह केवल पीएम का नहीं, सभी भारतवासियों का संकल्प है। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी काशीवासियों की ही है, क्योंकि संसद में मोदी जी काशी का ही प्रतिनिधित्व करते हैं।

स्वच्छता के आधार और मित्र हैं स्वच्छता कर्मी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी दक्षिण के कार्यकर्ताओं व स्वच्छता मित्रों का अभिनंदन किया और 75 दिन तक चले इस कार्यक्रम को अद्भुत बताया। बोले- यह कार्य नई प्रेरणा व नया प्रयोग भी है। 33 हजार से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर समाधान हुआ है। इसे लेकर विवाद भी हो सकता था, लेकिन समय रहते यह समस्याएं समाप्त हो गईं और लोगों को समाधान मिला। कार्यकर्ताओं, पार्षदों व नगर निगम अधिकारियों ने समाधान को लेकर अपनी जिम्मेदारियों को समझा। ऐसे कार्यक्रम नजीर बनते हैं। कार्यकर्ताओं को स्वच्छता कर्मियों के साथ संवाद बनाने का अवसर प्राप्त हुआ। स्वच्छता कर्मी स्वच्छता के आधार और मित्र हैं। यह स्वच्छता के साथ हमें जोड़ने का आग्रह करते हैं। स्वयं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए भी दूसरों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रयत्न करते हैं।

यह भी पढ़ें-UP: जानिए कैसे मिशन शक्ति 5.0 से बन रही हैं छात्राएं सशक्त और सुरक्षित!

जो जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहेगा, जनता उसे आशीर्वाद देती रहेगी

सीएम ने कहा कि काम करने से कोई छोटा नहीं होगा। व्यक्ति जितना मेहनत करेगा, उतना ही स्वस्थ होगा। जो भी व्यक्ति मेहनती था, कोरोना उसके दूर-दूर तक नहीं फटक पा रहा था। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को भी मेहनतकश लोगों ने मात दे दी। महर्षि वाल्मीकि की परंपरा में आने वाला व्यक्ति समाज को सही दिशा देगा और हमेशा रचनात्मकता की तरफ ले जाएगा। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता की केंद्रबिंदु बाबा विश्वनाथ की धरा काशी से बन रही है। पार्षद से लेकर सांसद तक हर जनप्रतिनिधि को जनता के बीच रहना है। समस्याओं को मौके पर जाकर सुनना है और समाधान का रास्ता निकालना है। जो बचेगा, वह प्रशासन और शासन के सम्मुख रखकर समाधान का रास्ता निकालना है। जो जनप्रतिनिधि ऐसा करेगा, जनता उससे हमेशा संतुष्ट रहेगी। जनता उसे लगातार अपना आशीर्वाद भी देती रहेगी।

सीएम योगी ने दिवाली को लेकर की एक अपील 

सीएम ने कहा कि पर्व अकेले मनाने के आयोजन नहीं होते। सीएम ने आह्वान किया कि प्रदेश स्तर पर प्रयास करना चाहिए कि दीपावली पर हर स्वच्छता मित्र व स्वच्छता कर्मी को मिष्ठान वितरित करें। हर गरीब के घर में भी दीप जले और दीपावली की मिठाई जरूर पहुंचे। जब गरीब अपने घर में दीपक जलाएगा और मिष्ठान का स्वाद लेगा तो हमारी दीपावली भी बहुत अच्छी होगी। यही समाज की समरसता है। हमारा काम जोड़ना है, तोड़ने के लिए सपा-कांग्रेस पहले से बैठी है। हमें समाज को तोड़ने नहीं देना है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत, समर्थ-सशक्त भारत, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बनेगी। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

योगी बोले- विजन के अनुरूप काशी को बनाएंगे

 स्वच्छ व सुंदर सीएम योगी ने कहा कि काल भैरव, काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा व मां गंगा भी वाराणसी दक्षिण से ही होकर निकलती हैं। इनकी कृपा सदा बनी रहेगी। पीएम के विजन के अनुरूप हम काशी को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे। काशी ने स्वच्छता के लक्ष्य को अच्छे से बढ़ाया है। 41वें से सीधे 17वें रैंक पर आ गए। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि देश में टॉप-5 में काशी रहनी चाहिए। हर काशीवासी की जिम्मेदारी है कि काशी स्वच्छ हो। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। अपने घर की गंदगी को सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेकेंगे। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली काशी स्वच्छता के मानकों को पूरा करने के लिए देश को नेतृत्व प्रदान करती दिखाई देगी।

यह लोग रहे मौजूद…

कार्यक्रम संयोजक व वाराणसी दक्षिण के विधायक नीलकंठ तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र 'दयालु', महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, विधायक अवधेश सिंह, टी. राम आदि मौजूद रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अब 40 मिनट का सफर होगा 13 मिनट में, नौबस्ता–कानपुर सेंट्रल मेट्रो ट्रायल सफल
गाड़ियां चलेंगी और बिजली बनेगी! UP में शुरू हो रहा भारत का पहला Solar Expressway