UP: जानिए कैसे मिशन शक्ति 5.0 से बन रही हैं छात्राएं सशक्त और सुरक्षित!

Published : Oct 06, 2025, 06:05 PM IST
mission shakti 5 0 yogi adityanath self defense

सार

मिशन शक्ति 5.0 के तहत योगी सरकार ने प्रदेश के छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित वर्कशॉप में सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व सरकारी सहायता तंत्र की जानकारी दी गई।

लखनऊ में 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रदेशभर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप ने छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा कर आत्मविश्वास से लैस किया है। स्कूलों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक यह कार्यक्रम चलाकर योगी सरकार ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

सुदूर गांवों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश

प्रदेश के सभी जिलों, ब्लॉकों और गांवों में आयोजित वर्कशॉप एवं समूह सत्रों के जरिए बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी तकनीकों और अधिकारों की व्यापक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने स्कूलों में छात्राओं को सिखाया कि कैसे वे समाज और व्यक्तिगत संकटों में खुद को सुरक्षित रख सकती हैं, जिससे उनका मनोबल और आत्मनिर्भरता बढती है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने वाराणसी में किया बड़ा काम, महिलाओं को दिया लैपटॉप और सिलाई मशीन का तोहफा!

हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा के विषयों पर विशेष जानकारी भी दी गई। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राओं ने उत्साह के साथ अपना अनुभव साझा किया और कहना था कि यह प्रशिक्षण जीवन की सुरक्षा के प्रति उनकी सोच को सकारात्मक बनाता है।

सामाजिक और सरकारी सहायता का सही प्रयोग सिखाया गया

प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में चुप न रहते हुए, सरकारी और सामाजिक सहायता तंत्र का सही और प्रभावी उपयोग करना चाहिए। ताकि महिलाएं और बालिकाएं हर परिस्थिति में अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो सकें।

प्रमुख सचिव लीना जौहरी की विशेष बातें

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने कहा कि आत्मरक्षा का ज्ञान हर लड़की के लिए शिक्षा जितना ही महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम से न केवल बालिकाओं की व्यक्तिगत सुरक्षा बेहतर होगी, बल्कि पूरे प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल का निर्माण होगा।

योगी सरकार की लगातार बढ़ती सामाजिक सक्रियता

मिशन शक्ति 5.0 के तहत अब तक 13.58 लाख से अधिक लोगों तक जागरूकता पहुंचाई जा चुकी है। यह अभियान न केवल सुरक्षा का संदेश देता है, बल्कि महिलाओं के स्वाभिमान और स्वावलंबन को सुदृढ़ कर गरीब, पिछड़े और ग्रामीण इलाकों की बेटियों के जीवन को संवारेगा।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने वाराणसी में किया बड़ा काम, महिलाओं को दिया लैपटॉप और सिलाई मशीन का तोहफा!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा